✕

होम / यूटिलिटी / अब डॉक्टर के पास नहीं ले जानी पड़ेगी पुरानी बीमारी की मोटी फाइल, सरकार ने निकाला उपाय

अब डॉक्टर के पास नहीं ले जानी पड़ेगी पुरानी बीमारी की मोटी फाइल, सरकार ने निकाला उपाय

अब आप अपने सभी हेल्‍थ डाक्‍यूमेंट को डिजीलॉकर में सेव कर पाएंगे. जिससे आपको उन्‍हें हर डॉक्‍टर के पास ले जाने की जरूरत नहीं होगी. सरकार ने इसका सेकेंड स्‍टेज ट्रायल पूरा कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर अभी तक आपको अपनी किसी पुरानी बीमारी के लिए किसी डॉक्‍टर के पास जाते वक्‍त अपने सभी डॉक्‍यूमेंट ले जाने में परेशानी होती है तो स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इसका नया और डिजीटल हल निकाल लिया है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार अब आप अपने सभी हेल्‍थ डाक्‍यूमेंट को डिजीलॉकर में सेव कर पाएंगे. जिससे आपको उन्‍हें हर डॉक्‍टर के पास ले जाने की जरूरत नहीं होगी. सरकार ने इसका सेकेंड स्‍टेज ट्रायल पूरा कर लिया है. इस योजना को आयुष्‍मान भारत डिजिटल योजना के तहत लाया गया है, जिससे इस योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को उसका लाभ मिल सके.

क्‍या होगा इसका फायदा

डिजीलॉकर वो मोबाइल एप है जिसमें अभी तक आप अपने दूसरे किस्‍म के डॉक्‍यूमेंट को सेव कर पाते थे.जैसे गाड़ी की आरसी, पल्‍यूशन और दूसरे किस्‍म के दस्‍तावेज.लेकिन अब आप इसमें अपने स्‍वास्‍थ्‍य के रिकॉर्ड से जुड़े दस्‍तावेजों को भी अपलोड कर पाएंगें जिससे आपको उन्‍हें किसी भी डॉक्‍टर के पास जाते वक्‍त एक मोटी फाइल लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी.

सेकेंड स्‍टेज का परीक्षण हुआ पूरा

सरकार ने इस सुविधा को शुरू करने से पहले दो चरण में इसका ट्रायल किया था. ताकि इसका लाभ उठाने वालों को ज्‍यादा परेशानी का सामना न करना पड़े. वो दोनों चरणों का ट्रायल पूरी तरह से कामयाब रहा है. सरकार ने ये ट्रायल इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स्‍ा और आईटी मंत्रालय के अंतर्गत किया था. अब इस ट्रायल के सफल होने के बाद आयुष्‍मान भारत डिजिटल योजना के तहत इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. जिससे इस योजना के 13 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके.

डिजिटल इंडिया के सीईओ ने क्‍या कहा

डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के सीईओ ने इसे लेकर कहा कि हमें खुशी है कि हम आयुष्‍मान भारत के 13 करोड़ लोगों के लिए सुविधा का विकास करने में कामयाब रहे हैं. ये प्‍लेटफॉर्म अभी तक 85 हजार लोगों को फायदा देने में कामयाब रहा है. उन्‍होंने कहा कि इस सुविधा के बाद हमें विश्‍वास है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इसका लाभ लेंगे. जिससे उन्‍हें बड़ा फायदा होगा.इस सुविधा का लाभ डिजीलॉकर के सभी रजिस्‍टर्ड उपभोक्‍ता उठा सकेंगे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago