✕

होम / यूटिलिटी / अब स्पीड पोस्ट होगी और तेज व सुरक्षित, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए रेट्स और सुविधाएं

अब स्पीड पोस्ट होगी और तेज व सुरक्षित, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए रेट्स और सुविधाएं

भारतीय डाक स्पीड पोस्ट के टैरिफ में 13 साल बाद बदलाव करने जा रही है. इससे छात्रों व बल्क कस्टमर्स को फायदा होगाय

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट्स) की टैरिफ दरों में 13 वर्षों बाद बड़ा बदलाव किया है. इसके साथ ही कई नई सुविधाएं भी शुरू की गई हैं, जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगी. यह बदलाव न केवल पोस्टल सर्विस को तेज और भरोसेमंद बनाएगा, बल्कि यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और टेक्नोलॉजी-आधारित अनुभव भी देगा.

स्पीड पोस्ट की दरों में संशोधन, अंतिम बार 2012 में हुआ था बदलाव

डाक विभाग के अनुसार, स्पीड पोस्ट की दरों में आखिरी बार अक्टूबर 2012 में बदलाव किया गया था. पिछले कुछ वर्षों में ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने और नई टेक्नोलॉजी में निवेश की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. साथ ही, यूजर्स की सुविधा और विश्वास को बढ़ाने के लिए कई आधुनिक सेवाएं भी जोड़ी गई हैं.

स्पीड पोस्ट सेवा की शुरुआत 1 अगस्त 1986 को हुई थी और यह आज भी देशभर में एक भरोसेमंद डिलीवरी सेवा के रूप में काम कर रही है. यह इंडिया पोस्ट के आधुनिकीकरण का हिस्सा है और निजी कूरियर सेवाओं का सशक्त विकल्प भी.

नई सुविधाएं जोड़ी गईं, डिलीवरी होगी और भी पारदर्शी

डाक विभाग ने टैरिफ में बदलाव के साथ-साथ यूजर्स की सुविधा के लिए कुछ नई सर्विसेज भी पेश की हैं:

1. रजिस्ट्रेशन सर्विस : अब स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट/पार्सल) के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी. डिलीवरी सिर्फ एड्रेसी या अधिकृत व्यक्ति को ही की जाएगी. इसके लिए ₹5 प्रति आइटम + GST लिया जाएगा.

2. OTP आधारित डिलीवरी : अब डिलीवरी तभी होगी जब प्राप्तकर्ता OTP वेरीफाई करेगा. यह सेवा भी ₹5 प्रति आइटम + GST पर उपलब्ध होगी.

3. छात्रों के लिए छूट : स्टूडेंट्स को टैरिफ पर 10% की छूट दी जाएगी.

4. बल्क कस्टमर्स को डिस्काउंट : नए बल्क कस्टमर्स को 5% की छूट मिलेगी.

5.  SMS नोटिफिकेशन : अब यूजर्स को डिलीवरी की जानकारी SMS के ज़रिए मिलेगी.

6. ऑनलाइन बुकिंग और रियल-टाइम अपडेट्स : ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा के साथ-साथ यूजर्स को रियल-टाइम डिलीवरी अपडेट्स भी मिलेंगे.

7. यूजर रजिस्ट्रेशन : अब यूजर्स के लिए रजिस्ट्रेशन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

नई टैरिफ दरें इस प्रकार होंगी

1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाली नई दरों के अनुसार 50 ग्राम तक लोकल  ₹19 और अन्य  ₹47, 51 ग्राम से 250 ग्राम तक लोकल  ₹24 और 0-200 किमी ₹59,  201-500 किमी  ₹63, 501-1000 किमी ₹68, 1000+ किमी ₹77, 251 ग्राम से 500 ग्राम तक  लोकल ₹28, 0-200 किमी  ₹70,  201-500 किमी ₹75, 501-1000 किमी  ₹82, 1001-2000 किमी – ₹86 और 2000+ किमी ₹93  है. 

सरकार की मंशा: ‘स्पीड पोस्ट’ को बनाना है और पारदर्शी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “अब तेजी भी और तसल्ली भी.” उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि स्पीड पोस्ट सेवा को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-संचालित बनाया जाए.

इंडिया पोस्ट की यह पहल न केवल यूजर्स के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि सरकारी डाक सेवाओं को फिर से प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है. अगर आप स्पीड पोस्ट का उपयोग करते हैं, तो 1 अक्टूबर से पहले नए टैरिफ और सुविधाओं की जानकारी ज़रूर ले लें. विशेष रूप से छात्र और बल्क कस्टमर इन छूटों का लाभ उठा सकते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 week ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 week ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 week ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

9 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago