✕

होम / यूटिलिटी / अब लाइफ सर्टिफिकेट के लिए मोबाइल के सामने दिखाइए अपना चेहरा, बस हो जाएगा काम

अब लाइफ सर्टिफिकेट के लिए मोबाइल के सामने दिखाइए अपना चेहरा, बस हो जाएगा काम

अपने लाइफ सर्टिफिकेट के लिए बैंक जाने से परेशान हैं तो अब आपको इसके लिए बैंक में घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं है बल्कि आप तकनीक के जरिए आसानी से मशीन के आगे अपने चेहरे को दिखाकर कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आप केन्‍द्र सरकार के पेंशनधारी हैं और आप हर साल अपने लाइफ सर्टिफिकेट के लिए बैंक जाने से परेशान हैं तो सरकार ने इसका तरीका निकाल लिया है. अब आपको इसके लिए बैंक में घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं है बल्कि आप तकनीक के जरिए आसानी से मशीन के आगे अपने चेहरे को दिखाकर इस काम को कर सकते हैं. सरकार लाइफ सर्टिफिकेट के लिए फेस डिटेक्‍शन तकनीक लेकर आ रही है, जिसके जरिए आप बैंक जाकर या अपने एंड्रॉइड फोन से घर पर ही इस काम को कर सकते हैं.

कैसे होगा ये संभव

दरअसल केन्‍द्र सरकार अपने सभी पेंशनरों के लिए एक नई तकनीक लेकर आई है. इस तकनीक का नाम है फेस डिटेक्‍शन तकनीक. इस तकनीक के जरिए आपको एक मशीन के आगे खड़े होकर अपना चेहरा दिखाना होगा. मशीन ऑटोमेटिकली आपके डॉक्‍यूमेंट से आपका चेहरा पहचानकर आपके लाइफ सर्टिफिकेट को ओके कर रिकॉर्ड में दर्ज कर देगी. अभी तक जिस काम के लिए आपको घंटे लगते थे अब वो महज मिनटो में हो जाएगा.

एंड्रॉइड फोन से भी हो सकेगा ये काम

अभी सरकार इस तकनीक बैंकों के साथ-साथ मोबाइल में भी लेकर आ रही है, जिसमें लाइफ सर्टिफिकेट के लिए आपसे आपका नाम, एकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर जिस पर ओटीपी भेजा जाएगा और बैंक डिटेल मांगी जाएगी.उन्‍हें डालते ही मोबाइल में आपके सामने फेस डिटेक्‍शन का ऑप्‍शन खुल जाएगा. जिसके बाद आप उसमें अपने चेहरे का डिटेक्‍शन कर पाएंगे. और ये काम आपके मोबाइल से हो जाएगा.

अब तक कितने लोग कर चुके हैं ये काम

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार हमारे देश में जिन लोगों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट बनना है उनकी संख्‍या 29,29,986 है, जिसमें कि अभी तक 152172 लोगों ने अपना फेस डिटेक्‍शन करवा लिया है. वहीं सेंट्रल गवर्मेंट के 1195594 कर्मचारी है, जिसमें से 96099 कर्मचारियों ने ये काम करवा लिया है.

पोस्‍ट ऑफिस से भी हो सकेगा काम

सरकार ने इन मशीनों को आने वाले दिनों में पोस्‍ट ऑफिस में भी लगाने का निर्णय लिया है. क्‍योंकि कई लोग ऐसी रिमोट जगह पर रहते हैं जहां न तो बैंक होता है और न ही कोई दूसरा विकल्‍प, ऐसे में पोस्‍ट ऑफिस में भी इस सुविधा को विकसित किया जा रहा है. जिससे हर आदमी आने वाले दिनों में इस सुविधा का फायदा उठा ले.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

8 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

6 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

8 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

9 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago