✕

होम / यूटिलिटी / मुद्रा योजना के तहत अब मिलेगा 20 लाख तक का लोन, इन लोगों को होगा फायदा

मुद्रा योजना के तहत अब मिलेगा 20 लाख तक का लोन, इन लोगों को होगा फायदा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024- 25 आम बजट में योजना के तहत मुद्रा लोन की सीमा को दोगुना करने की घोषणा की थी, जिसे अब लागू कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुद्रा लोन के लाभार्थियों के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत लोन की सीमा को बढ़ाकर 10 से 20 लाख कर दिया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024- 25 आम बजट में योजना के तहत मुद्रा लोन की सीमा को दोगुना करने की घोषणा की थी. वहीं, इसे अब लागू कर दिया गया है. तो चलिए जानते हैं इस इसका लाभ किसे और कैसे मिलेगा?

क्या है पीएम मुद्रा लोन?
लोगों को स्वरोजगार करने या लघु उद्यम लगाने के लिए आसानी से लोन मिले, इसके लिए केंद्र सरकार ने 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) की शुरुआत की थी। हालांकि इसका सदुपयोग कम, दुरुपयोग ज्यादा हो रहा है। इसका इशारा नीति आयोग (NITI Aayog) द्वारा तैयार एक रिपोर्ट से मिलता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत दिये जाने वाले लोन की वापसी में लोग ढीले होते जा रहे हैं. बता दें, अभी तक मुद्रा लोन में शिशु कैटगरी के तहत 50000 रुपये तक का लोन मिलता था. वहीं, किशोर में 50000 से 5 लाख रुपये और तरूण कैटेगरी के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक की राशि दी जाती थी. वित्त वर्ष 2024-2025 में अब तक 220662.40 करोड़ रुपये के कुल 22937661 प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन मंजूर किए जा चुके है. इनमें से 214364.71 करोड़ रुपये का लोन दिया जा चुका है.

तरुण प्लस श्रेणी के लोगों को मिलेगा लाभ
गुरुवार को वित्तीय सेवाएं विभाग (DFC) की तरफ से जानकारी दी गई कि मुद्रा योजना के तहत नई तरुण प्लस श्रेणी बनाई गई है. इस श्रेणी के तहत उन उद्यमियों को 20 लाख तक का लोन प्रदान किया जाएगा, जो तरुण श्रेणी का लोन अदा कर चुके हैं. सरकार का मानना है कि इससे उद्यमियों को अपने कारोबार को विस्तार देने में मदद मिलेगी. खासकर छोटे कारोबारी व उद्यमियों को इससे बड़ी मदद मिलने की संभावना है.

छोटे कारोबारियों को होगा बड़ा फायदा
वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस कदम से मुद्रा योजना का उद्देश्य और भी प्रभावी ढंग से पूरा होगा. इस फैसले से छोटे कारोबारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने और नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी. इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

यहां करें आवेदन

-अपने नजदीकी बैंक या वित्तीय संस्थान की शाखा में जाकर आवेदन करें.
-उद्यमीमित्र पोर्टल (www.udyamimitra.in) पर ऑनलाइन आवेदन करें 

आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें 

-आप किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का डिफ़ॉल्टर नहीं होने चाहिए. 
-आपका क्रेडिट ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए. 
-आपके पास प्रस्तावित गतिविधि के लिए ज़रूरी कौशल, अनुभव, या ज्ञान होना चाहिए. 
-आवेदन के साथ ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने होंगे. इनमें से कुछ दस्तावेज़ ये हैं: 
-पहचान पत्र 
-पते का प्रमाण 
-कारोबार से जुड़े दस्तावेज
-आपका लेटेस्ट फोटो 
-अनुसूचित जाति/जनजाति/अल्पसंख्यक प्रमाण 
-ऋण की जरूरत से जुड़े प्रमाण 
-आपको नवीनतम छह महीने का बैंक स्टेटमेंट भी अपलोड करना होगा. 

बैंक लोन देने सेआनाकानी तो यहां करें शिकायत
1. अगर कोई बैंक आपको मुद्रा लोन देने से आनाकानी करे, तो आप अपनी शिकायत डाक द्वारा कस्टमर सर्विस सेल के माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड स्वावलंबन भवन, प्रथम तल, सी-11, जी-ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (ई), मुंबई- 400 051, इस पते पर या ईमेल के माध्यम से help@mudra.org.in पर शिकायतकर्ता का पूरा विवरण देकर और शिकायत के कारण के विशिष्ट उदाहरण देकर कर सकते हैं.

2. आप आरबीआई को भी शिकायत कर सकते हैं. आरबीआई सीएमएस पोर्टल https://cms.rbi.org.in पर ऑनलाइन दर्ज की जा सकती हैं या चंडीगढ़ स्थित आरबीआई शिकायत सेल के पते पर भौतिक रूप से भेजी जा सकती हैं. आप आरबीआई संपर्क केंद्र फोन नंबर (टोल-फ्री नंबर) – 14448 पर भी सुबह 9:30 से शाम 5:15 बजे तक फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago