✕

होम / यूटिलिटी / जानिए अब किस क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों को किया पीछे, हो रही है चर्चा  

जानिए अब किस क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों को किया पीछे, हो रही है चर्चा  

इस सर्वे में ये निकलकर सामने आया है कि महिलाएं सिर्फ लाइफ इंश्‍योरेंस लेने में ही आगे नहीं हैं बल्कि बचत करने में भी आगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्‍ली एनसीआर से लेकर देश के दूसरे मेट्रो शहरों के लिए मौजूदा समय में फाइनेंशियल सिक्‍योरिटी एक बड़ा पहलू है. लेकिन पिछले कई सालों से ये देखा जा रहा था कि फाइनेंसियल सिक्‍योरिटी को लेकर पुरूष ज्‍यादा चिंतित रहते हैं और वहीं इसे ज्‍यादा अडॉप्‍ट करते हैं. लेकिन हाल ही में एक सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई है कि अब इसमें भी महिलाओं ने पुरूषों को पछाड़ दिया है. इस आंकड़े में पिछले पांच सालों में लगातार बढ़ोतरी हुई है. जहां पहले सर्वे में इसका प्रतिशत 33 था वहीं अब पांचवे सर्वे में ये 40 प्रतिशत तक पहुंच गया है. ये सर्वे मैक्‍स लाइफ इंश्‍योरेंस और कंतार के द्वारा किया गया था.  

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के पास ज्‍यादा है लाइफ इंश्‍योरेंस 
पांचवें दौर के इस सर्वे में ये बताया गया है कि पिछले पांच वर्षों में यह पहला मौका है जब इस समूह ने पुरुषों को इस मामले में पछाड़ा है. 77% कामकाजी महिलाओं के पास लाइफ इंश्‍योरेंस है जबकि पुरुषों के स्‍तर पर यह आंकड़ा 74% दर्ज किया गया है. घरेलू महिलाओं का प्रोटेक्शन मार्क 38 दर्ज किया गया है जो कि नॉलेज इंडेक्स में 11 अंकों की बढ़त से प्रेरित है. पहले सर्वे में ये 38 था जबकि पांचवे में ये 49 तक पहुंच गया है. इसके अलावा, घरेलू महिलाओं में लाइफ इंश्‍योरेंस ओनरशिप भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. आईपीक्यू 1.0 में 58%  की तुलना में आईपीक्यू 5.0 में 68% दर्ज की गई.
 
सर्वे पर क्‍या बोले मैक्‍स लाइफ के एमडी 
इस सर्वे पर मैक्‍स लाइफ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी ने कहा, इस एडिशन के नतीजों से भारतीय महिलाओं की वित्तीय तैयारियों की झलक काफी उत्साहजनक है. यह इस बात का भी सूचक है कि वित्तीय समावेशन के स्तर पर समाज बराबरी की तरफ बढ़ रहा है. लाइफ इंश्‍योरेंस ओनरशिप के मामले में कामकाजी महिलाओं ने पहली बार पुरुषों को पटखनी दी है और यह उज्‍ज्‍वल भविष्‍य का इशारा है. अब जबकि हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं, हमें समाज में अपने प्रियजनों के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने में हमेशा जुटी रहने वाली महिलाओं की वित्तीय जागरूकता और समानता सुनिश्चित करने के प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए.


प्री कोविड लेवल पर पहुंच चुका है स्‍तर 
 इस सर्वे के अनुसार महिलाओं में वित्‍तीय सुरक्षा का स्‍तर तेजी से सुधर रहा है. महामारी के बाद, शहरी भारत में महिलाएं अपने वित्तीय मामलों को लेकर लगातार सुरक्षित महसूस कर रही हैं और उनके सुरक्षा का स्‍तर भी महामारी पूर्व के स्‍तरों पर पहुंच चुका है. यह आईपीक्यू 3.0 यानी तीसरे सर्वे में ये स्‍तर 57% था जबकि आईपीक्यू 5.0 के सर्वे में ये 62% तक पहुंच चुका है. इसी तरह, लाइफ इंश्‍योरेंस ओनरशिप आईपीक्यू 3.0 में 67%  की तुलना में आईपीक्यू 5.0 सर्वे में 71%  तक पहुंच चुका है.
 
बचत करने में भी महिलाएं हैं आगे 
ये सर्वे बताता है कि कामकाजी महिलाएं अपनी 45% आमदनी को बचत और निवेश पर लगाती हैं जबकि 43% पुरुष ऐसा करते हैं. महिलाएं मूलभूत और लग्जरी चीजों पर भी कम खर्च करती हैं, वे 40% मूलभूत चीजों पर खर्च करती हैं जो कि पुरुषों की तुलना में 3% कम है. इसी तरह, यह समूह अपनी 14% आमदनी लग्जरी पर खर्च कर रहा है जो कि पुरुषों के मुकाबले  1%  कम है, इससे यह ज़ाहिर होता है कि महिलाएं अपने खर्चों को लेकर काफी सजग रहती हैं और इच्छापूर्ति की बजाय बचत को प्राथमिकता देती हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

38 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago