✕

होम / यूटिलिटी / अब Metro से करें अपने सामान की डिलीवरी, ऐसे उठाएं इस सर्विस का लाभ...

अब Metro से करें अपने सामान की डिलीवरी, ऐसे उठाएं इस सर्विस का लाभ...

DMRC ने कूरियर सर्विस भी शुरू कर दी है, जो आपके बहुत काम आ सकती है. आप मेट्रो रूट पर कहीं भी आपना पार्सल भेज सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं, तो आपके लिए ये काफी काम की खबर है. दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अब पार्सल डिलीवर सर्विस भी शुरू कर दी है, इसका मतलब जिस मेट्रो में यात्री सफर करते हैं, अब वो आपके सामान की भी डिलीवरी कर देगी. तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस सर्विस का लाभ ले सकते हैं?

डॉक्यूमेंट सहित छोटे सामान की कर सकते हैं डिलीवर
इस सर्विस का लाभ लेकर आप जरूरी डॉक्टूमेंट्स, पैसे या कोई भी हल्का या छोटे साइज का ही सामान डिलीवर कर सकते हैं, क्योंकि ये पार्सल आपको खुद मेट्रो स्टेशन लेकर जाना पड़ेगा और वहां मौजूद लॉकर में उसे रखना होगा, लॉकर जितने साइज का ही सामान आप डिलीवर कर सकते हैं. 

लॉकर का साइज
अगर आप कूरियर भेज ही रहे हैं तो आपको ये भी पता होना चाहिए कि आप कितना बड़ा पार्सल डिलीवर करा सकते हैं, इसमें सबसे बड़ा लॉकर साइज 29cm x 50cm x 20cm है. अगर आपका पार्सल इन लॉकर में आसानी से फिट हो सकता है, तो आप अपना पार्सल डिलीवर करा सकते हैं. अगर आपके पार्सल का साइज बड़ा है तो आप इस सुविधा का फायदा नहीं उठा सकते हैं. 

पार्सल डिलीवर करने के लिए इस ऐप को करें इस्तेमाल
1. मेट्रो में अपना पार्सल या डॉक्यूमेंट डिलीवर करवाने के लिए सबसे पहले, अपने फोन में DMRC Momentum 2.0 ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें. ऐप इंस्टॉल करने के बाद इसमें अपनी सभी जरूरी डिटेल्स भरें.
2. अब यहां पर आपको कूरियर ऑप्शन शो होगा, कूरियर ऑप्शन सलेक्ट करें. इस बीच आपके डिवाइस में लोकेशन ऑन होनी चाहिए. इसके बाद जो आपका पार्सल रीसीव करेगा उसकी डिटेल्स डालें.
3. इसके बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें. Recipients डिटेल्स भरने के बाद नेक्स्ट पर जाएं, अब जिस मेट्रो स्टेशन पर कूरियर छोड़ना है वो मेट्रो स्टेशन सलेक्ट करें.
4. मेट्रो स्टेशन सलेक्ट करने के बाद पैकेज की डिटेल्स भरें, इसमें पैकेज क्या है, साइज क्या है, वजन कितना है और ये नाजुक है या नहीं, पैकेज के बारे में सब डिटेल्स डालें.
5. इसके बाद पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें, पेमेंट के लिए आप कोई भी मोड सलेक्ट करें और पेमेंट कर दें. पेमेंट करते ही आपका पिक-अप शेड्यूल हो जाएगा, बस इसके बाद सलेक्टेड मेट्रो स्टेशन पर जाएं, कंसोल यूज करके, पार्सल को डिजीटल लॉकर में से किसी एक में डाल दें, जल्द ही इसे उठाकर डिलीवर कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-क्या NPS वाले नहीं उठा पाएंगे UPS का लाभ? यहां दूर करें अपनी कंफ्यूजन

मेट्रो में पार्सल रहेगा सुरक्षित
इस जानकारी के बाद आप अपना पार्सल सेफ्टी के साथ डिलीवर करा सकते हैं. अगर आप पार्सल लेकर जाते हैं तो इसमें सेफ्टी का खतरा बना ही रहता है. लेकिन डीएमआरसी की कूरियर सर्विस में पार्सल के टूटने, खराब होने या चोरी होने का खतरा भी कम होता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago