✕

होम / यूटिलिटी / अब ITR भरना और होगा आसान, ई-फाइलिंग पोर्टल 3.0 लॉन्च करने की तैयारी

अब ITR भरना और होगा आसान, ई-फाइलिंग पोर्टल 3.0 लॉन्च करने की तैयारी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स की परेशानियों को देखते हुए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना और आसान बनाने के लिए नया ITR ई-फाइलिंग पोर्टल 3.0 लॉन्च करने की तैयारी में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इनकम टैक्स रिटर्न के लिए ई-फाइलिंग आईटीआर पोर्टल में 'काफी' बदलाव किए जाने वाले हैं, जो टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने में अधिक अनुकूल होंगे. ईटी वेल्थ ऑनलाइन के सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग के एक इंटरनल सर्कुलर जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, उसमें (8 अक्टूबर, 2024) को कहा गया है कि मौजूदा इंटीग्रेटेड ई-फाइलिंग (IEC) और सेंटरलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (CPC) 2.0 का संचालन चरण समाप्त हो रहा है और एक नए प्रोजेक्ट IEC 3.0 (जो मौजूदा प्रोजेक्ट IEC 2.0 की जगह लेगी) लाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है.

नया ई-फाइलिंग ITR पोर्टल IEC 3.0 कैसे करेगा मदद

पहले बताए गए इंटरनल सर्कुलर के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने कहा कि IEC प्रोजेक्ट एक ई-फाइलिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करती है जो टैक्सपेयर्स को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपने ITR फाइल करने, वैधानिक फॉर्म जमा करने और विभिन्न अन्य सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति देती है. IEC प्रोजेक्ट का एक महत्वपूर्ण तत्व सेंटरलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (CPC) है, जो ई-फाइलिंग पोर्टल और ITBA के जरिये प्रस्तुत आईटीआर को संसाधित करने के लिए जिम्मेदार है.

इनकम टैक्स विभाग ने इंटरनल सर्कुलर में कहा कि इसके अलावा, IEC एक बैक-ऑफिस (BO) पोर्टल प्रदान करता है, जिसका उपयोग फील्ड अधिकारियों द्वारा टैक्सपेयर फाइलिंग और प्रोसेसिंग डेटा तक पहुंचने के लिए किया जाता है. इनकम टैक्स विभाग के इंटरनल सर्कुलर में कहा गया है कि IEC प्रोजेक्ट 3.0 की परिकल्पना न केवल IEC प्रोजेक्ट 2.0 द्वारा प्रदान की जाने वाली सर्विस की निरंतरता प्रदान करने के लिए की गई है, बल्कि एक सुरक्षित और यूजर्स के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण रूप से बेहतर सिस्टम स्थापित करने के लिए भी की गई है.

इनकम टैक्स विभाग लोगों से मांग रहा है सुझाव    

इनकम टैक्स विभाग नए ITR ई-फाइलिंग 3.0 पोर्टल को लॉन्च करने से पहले जनता से सुझाव मांग रहा है. इनकम टैक्स विभाग ने ऊपर दिए गए इंटरनल सर्कुलर में कहा है कि प्रोजेक्ट IEC 3.0 का आने वाले वर्षों में विभाग के कामकाज के साथ-साथ टैक्सपेयर्स और आम जनता पर भी दूरगामी प्रभाव पड़ेगा. इसलिए इनकम टैक्स विभाग के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह IEC 3.0 प्रोजेक्ट को टैक्सपेयर-अनुकूल बनाने के लिए ITR पोर्टल यूजर्स और अन्य हितधारकों से राय और सुझाव ले.

इंटरनल सर्कुलर में इनकम टैक्स विभाग ने कहा कि विभिन्न इंटीग्रेटेड ई-फाइलिंग (IEC) यूजर्स या0 हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श करना और मौजूदा प्रोजेक्ट IEC 2.0 की अच्छी विशेषताओं या कमियों के साथ-साथ IEC 3.0 में किए जा सकने वाले ठोस सुधारों के संबंध में उनकी राय, विचार, सुझाव चाहता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago