होम / यूटिलिटी / अब उपभोक्‍ता अदालतों में नहीं लगेगें सालों, सरकार करने जा रही है ये उपाय

अब उपभोक्‍ता अदालतों में नहीं लगेगें सालों, सरकार करने जा रही है ये उपाय

दरअसल सरकार इस बात से चिंतित है कि इनमें किसी भी मामले को निपटने में बहुत समय लग जाता है. यह‍ां पेंडिंग मामलों की लंबी सूची को देखते हुए सरकार उसे सुलझाने के लिए एक उपाय करने जा रही है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

क्‍या आपने भी किसी कंपनी के खिलाफ उसके खराब प्रोडक्‍ट या सर्विस को लेकर उपभोक्‍ता अदालत में शिकायत की है. क्‍या ऐसा हो रहा है कि आपका केस भी बीते लंबे समय से चल रहा है. अगर हां तो आने वाले दिनों में अगर सरकार की कोशिश जल्‍द रंग लाई तो आपका मामला भी जल्‍द सुलझ जाएगा. दरअसल केन्‍द्र सरकार अब उपभोक्‍ता अदालत के मामलों में होने वाली देरी में सुधार को लेकर कदम उठाने जा रही है. सरकार इसके लिए एक निजी संस्‍था को नियुक्‍त करने जा रही है जो उपभोक्‍ता मामलों में होने वाली देरी के कारणों का पता लगाएगी. 

PMO  चाहता है 30 दिन में निपटे मामला 
दरअसल उपभोक्‍ता अदालत को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की मंशा ये है कि उपभोक्‍ता से जुड़े मामले ज्‍यादा से ज्‍यादा 30 दिनों में निपट जाने चाहिए. उपभोक्‍ता से जुड़े मामलों को फास्‍ट ट्रैक पर चलाया जाना चाहिए, जिससे इन मामलों को जल्‍दी से जल्‍दी सुलझाया जा सके. पीएमओ का ये भी मानना है कि इनकी संख्‍या में भी इजाफा होना चाहिए.  लेकिन मौजूदा समय में कई बार मामलों में काफी समय लग जाता है, जिसका खामियाजा उपभोक्‍ता को भुगतना पड़ता है.

निजी एजेंसी करेगी सर्वे 
सरकार इस देरी के मसले को सुलझाने के लिए एक निजी एजेंसी के हाथों में ये काम सौंपने की तैयारी कर रही है. ये निजी एजेंसी सरकार को सुझाव देगी कि आखिर उपभोक्‍ता मामलों में होने वाली देरी की असली वजह क्‍या है. उन उपायों को जानकर ये एजेंसी सरकार को अपनी रिपोर्ट सौपेगी. हालांकि मैन पॉवर की कमी भी इसका एक महत्‍वपूर्ण कारण है. एजेंसी ये भी देखेगी कि आखिर किस सेक्‍टर से जुड़े मामले उपभोक्‍ता अदालत में ज्‍यादा पहुंच रहे अगर जरूरत पड़ती है तो सरकार इसके लिए कानून में बदलाव करने पर भी सोच सकती है. 

तय होनी चाहिए जवाबदेही 
इस बार सरकार इस समस्‍या के स्‍थायी समाधान को लेकर काम कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार ये मानती है कि कई मामलों में अनावश्‍यक देरी की जाती है. दूसरी सबसे बड़ी बात ये भी है कि अगर देरी होती है तो किसी की जवाबदेही तय नहीं होती है. कोई इसके लिए एकाउंटेबल नहीं होता है कि आखिर देरी की वजह क्‍या रही. इसलिए सरकार अब इस सिस्‍टम को भी इसमें लाने पर विचार कर रही है. उपभोक्‍ता आयोग की स्‍थापना 1998 में हुई थी ताकि मामलों को जल्‍दी से जल्‍दी निपटाया जा सके. इस आयोग के अध्‍यक्ष या तो सिटिंग या फिर रिटॉयर्ड जस्टिस होते हैं. हमारे देश में इस वक्‍त 678 जिला उपभोक्‍ता आयोग और 35 राज्‍य उपभोक्‍ता आयोग हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago