✕

होम / यूटिलिटी / अब Google वॉलेट में मिलेगा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, होंगे ये फायदे...

अब Google वॉलेट में मिलेगा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, होंगे ये फायदे...

देश के गरीब लोगों को फ्री स्वास्थ्य सेवा देने के लिए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू की है. अब इस योजना के लिए बनने वाले हेल्थ कार्ड गूगल पर भी उपलब्ध होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के करोड़ों लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने उद्देश्य से शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना को लेकर एक बड़ा सामने आया है. सरकार अब गूगल के साथ मिलकर लोगों को इस योजना का फायदा पहुंचाने की तैयारी कर रही है. इसका मतलब है कि अब जल्द ही लोगों को आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड गूगल पर भी उपलब्ध होंगे. तो आइए जानते हैं गूगल वॉलेट में ये कार्ड कब से उपलब्ध होंगे और इससे आपको क्या फायदा होगा?

2025 से गूगल वॉलेट पर मिलेगा हेल्थ कार्ड
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) का लाभ उठाने के लिए लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए जाते हैं. जल्द ही ये हेल्थ कार्ड गूगल वॉलेट पर उपलब्ध होंगे. गूगल ने अपनी एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड (ABHA ID) 2025 से गूगल वॉलेट पर उपलब्ध होंगे. ये आयुष्मान भारत योजना के फायदे डिजिटल तरीके से लोगों के पास पहुंचाने के लिए बनाए गए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का हिस्सा है. इस मिशन को देखने वाली नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने गूगल के साथ मिलकर काम किया है. इसके चलते लोगों को इस योजना से जुडा हेल्थ कार्ड डिजिटल स्वरूप में गूगल वॉलेट पर ही उपलब्ध होने लगेगा. इससे इस योजना का फायदा तेजी से लोगों के पास तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

गूगल वॉलेट पर ABHA-ID मौजूद होने से ये होगा फायदे

1. गूगल वॉलेट में आयुष्मान भारत आईडी (ABHA-ID) होने से लोगों को कई फायदे होंगे. गूगल ने बताया है कि जिन कामों को करने में पहले 6 महीने लगते थे. अब उन्हें दो हफ्ते में पूरा किया जा सकेगा. 
2. ABHA ID कार्ड गूगल वॉलेट पर उपलब्ध होने से लोग अपने मेडिकल रिकॉर्ड, जैसे कि लैब टेस्ट की रिपोर्ट और दवाइयों की पर्चियां, आसानी से देशभर के स्वास्थ्य केंद्रों के साथ शेयर कर सकेंगे.

3. अपनी हेल्थ डिटेल्स को सेफ रखने के लिए यूजर्स अपने फोन को फिंगरप्रिंट, पिन या पासकोड से सिक्योर कर सकेंगे. 

4. ABHA आईडी कार्ड नंबर आपके हेल्थ रिकॉर्ड को संभाल कर रखता है. यह देश में डिजिटल हेल्थ को बढ़ावा देता है.

70 साल व उससे अधिक उम्र के नागरिकों को भी मिलेगा लाभ 
आयुष्मान भारत योजना को मुख्य तौर गांव और गरीब लोगों के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लाया गया है. यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना है. इस योजना के जरिए भारत के योग्य परिवारों को हर साल के लिए 5 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है. इस बीमा की मदद से आप अस्पताल में इलाज करा सकते हैं. इसमें कई गंभीर बीमारियों के इलाज को शामिल किया गया है. केंद्रीय कैबिनेट ने सितंबर में इस योजना को बढ़ा दिया. अब इस योजना के तहत देश में 70 साल या उससे अधिक उम्र के हर नागरिक को बीमा कवरेज मिलेगा. 

इसे भी पढ़ें-रेलवे के 11.72 लाख कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, केंद्र सरकार देगी दिवाली पर ये तोहफा
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago