✕

होम / यूटिलिटी / ताजमहल की टिकट बुकिंग पर आ रहा नया नियम, नहीं माने तो किसी भी हाल में नहीं मिलेगी एंट्री

ताजमहल की टिकट बुकिंग पर आ रहा नया नियम, नहीं माने तो किसी भी हाल में नहीं मिलेगी एंट्री

अभी ऑफलाइन टिकट के लिए अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते पर्यटक पुलिस, स्थानीय पुलिस, ए स आई, सीआईएसएफ, को बहुत परेशानी होती है

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: ताजमहल पर पर्यटकों को बहुत जल्द ऑफलाइन के स्थान पर ऑनलाइन टिकट बुक करने पर ही प्रवेश दिया जाएगा. इस पर एसआई विचार कर रहा है. UPI के जरिए टिकट बुक की जा सकेगी तथा वेबसाइट के साथ-साथ 1 APP भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है. आने वाले समय में यह पूरी तरह से डिजिटल होता हुआ नजर आ रहा है और ऑफलाइन टिकट को बंद कर दिया जाएगा. अभी तक ताजमहल पर ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन टिकट भी मिल रही है, जो दोनों गेट पूर्वी और पश्चिमी गेट से प्राप्त की जा सकती है.

अभी होती हैं कई परेशानियां
अभी ऑफलाइन टिकट के लिए अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते पर्यटक पुलिस, स्थानीय पुलिस, ए स आई, सीआईएसएफ, को बहुत परेशानी होती है तथा ऑफलाइन टिकट की कालाबाजारी भी बहुत हुआ करती थी. इसे देखते हुए सरकार यह कदम उठा रही है.

कोविड काल में ट्रायल रहा सफल
कोविड काल में विभाग द्वारा ऑनलाइन का प्रयोग किया गया था. यह प्रयोग जब हुआ था तब ताजमहल में पर्यटकों की क्षमता भी निर्धारित की गई थी. अब पर्यटक की क्षमता निर्धारित नहीं है. ऐसे में शुरू में कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं. विभाग द्वारा पूरे व्यवस्था को डिजिटल करने पर काम भी शुरू हो गया है. इसके लिए टेक्निकल टीम और स्टाफ की एकसाथ बैठक की जा रही है.

अच्छी वाईफाई की सुविधा
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर राजकुमार पटेल ने बताया कि पर्यटकों की व्यवस्था के लिए अच्छी वाईफाई सुविधा, APP नेटवर्क सुविधा और फोन बैंकिंग सुविधा जैसी व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पर्यटक टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपने एटीएम या क्रेडिट कार्ड के जरिए सुरक्षित तरीके से टिकट बुक कर पाए, यह हमारा मेन मकसद है.

VIDEO : आगरा में बाढ़ का खतरा, DM ने सभी से सावधान रहने को कहा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

1 week ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago