✕

होम / यूटिलिटी / शुरू हुई केंद्र सरकार की नई योजना, युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये, ऐसे करे अप्लाई

शुरू हुई केंद्र सरकार की नई योजना, युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये, ऐसे करे अप्लाई

योजना के तहत युवाओं को 5,000 रुपये हर महीने मिलेंगे. इसके लिए 500 रुपये कंपनियों के CSR फंड से मिलेंगे, जबकि 4,500 रुपए सरकार की ओर से दिए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

22 अगस्त 2024 को संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करोड़ों युवाओं को इंटर्नशिप की सौगात दी थी. देश के कई युवा इस स्कीम के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. मगर उनका इंतजार अब पूरा होने वाला है. आज यानी 3 अक्टूबर को भारत सरकार इंटर्नशिप पोर्टल लॉन्च कर दिया है. इस पोर्टल की मदद से करोड़ों लोगों को टॉप कंपनियों से जुड़ने का मौका मिलेगा. अच्छी बात यह है कि इंटर्नशिप पेड होगी यानी इस इंटर्नशिप में न कुछ नया सीखने को मिलेगा बल्कि पैसे भी दिए जाएंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

21-24 साल तक के युवा इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकेंगे. इंटर्नशिप पोर्टल पर देश की टॉप 500 कंपनियां मौजूद रहेंगी, जो स्किल्स और योग्यता के आधार पर आवेदनकर्ता से संपर्क करेंगी. हालांकि इंटर्नशिप पोर्टल पर अप्लाई करने की भी कुछ शर्ते हैं. मसलन उम्मीदवार की उम्र 21-24 साल के बीच होनी चाहिए और उम्मीदवार के पास फुल टाइम नौकरी नहीं होनी चाहिए. साथ ही परिवार में किसी की सरकारी नौकरी भी नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा IIT, IIM, IISER, CA, CMA समेत उच्च डिग्री रखने वाले युवाओं को भी इंटर्नशिप पोर्टल का लाभ नहीं मिलेगा. मगर कौशल केंद्र और ITI से जुड़े युवक इस स्कीम का हिस्सा बन सकते हैं.

12 अक्टूबर से कर सकेंगे आवेदन

इंटर्नशिप पोर्टल आज यानि 3 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया गया है, वहीं 12 अक्टूबर से पोर्टल खोल दिए जाएगा. 12 अक्टूबर के बाद युवा इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया की बात करें तो कंपनियां योग्यता समेत अन्य आधारों पर युवाओं का चयन करेंगी. सेलेक्शन प्रोसेस में पक्षपात नहीं होगा. अगर कोई कंपनी आवेदन को अस्वीकार करती है, तो इंटर्नशिप की प्रक्रिया फिर से शुरू हो जाएगी और अन्य कंपनियां उम्मीदवार को अप्रोच कर सकेंगी. चयन प्रक्रिया की समस्याओं से निपटने के लिए एक पैनल का गठन किया जाएगा. इस पैनल में सरकारी अफसर से लेकर इंडस्ट्री के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे.

इंटर्नशिप स्कीम क्या है?

मोदी 3.0 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंटर्नशिप स्कीम के तहत 1 करोड़ युवाओं को शिक्षित करने का ऐलान किया था. 1 साल की इस इंटर्नशिप में युवाओं को हर महीने 4,500 रुपये मिलेंगे. यह पैसे भारत सरकार द्वारा सीधे युवाओं के बैंक खाते में डाले जाएंगे, यह स्कीम 2 फेज में पूरी होगी. पहले फेज के अंतर्गत 2 साल में 30 लाख युवाओं को इंटर्नशिप देने का लक्ष्य तय किया गया है. वहीं दूसरे फेज में 3 साल के भीतर 70 लाख युवाओं को इस स्कीम का लाभ दिया जाएगा, अगर कंपनियां कैंडिडेट्स के काम से खुश हुईं, तो उन्हें हर महीने 500 रुपये का एक्स्ट्रा बोनस भी दिया जा सकता है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago