होम / यूटिलिटी / नया नियम: रसोई गैस सिलेंडर की लिमिट फिक्स, अब इससे ज्यादा नहीं बुक कर सकेंगे LPG!

नया नियम: रसोई गैस सिलेंडर की लिमिट फिक्स, अब इससे ज्यादा नहीं बुक कर सकेंगे LPG!

नए नियम के अनुसार, कोई उपभोक्ता एक महीने में अधिकतम 2 सिलेंडर ही ले सकेगा. जानिए औस क्या-क्या है नए नियम में....

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: यदि आप खुलकर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो अब जरा रुक जाइए, क्योंकि इसकी लिमिट फिक्स होने वाली है. गैर उज्ज्वला श्रेणी वाले उपभोक्ताओं को अब थोड़ा सावधान रहना होगा. ऐसी खबर है कि रसोई गैस सिलेंडर की खपत को लेकर कैपिंग व्यवस्था लागू होने वाली है.

अधिकतम 15 गैस सिलेंडर मिलेंगे
दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के अनुसार, यह कैपिंग व्यवस्था लागू होते ही किसी उपभोक्ता को एक साल में अधिकतम 15 गैस सिलेंडर ही दिए जाएंगे. यदि किसी को एक साल में उससे ज्यादा गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ेगी तो उसे कागज भी दिखाना पड़ेगा और यह कारण भी बताना होगा कि उसे क्यों जरूरत है. तेल कंपनी से परमिशन मिलने के बाद ही किसी उपभोक्ता को लिमिट से ज्यादा सिलेंडर दिया जाएगा.

एक महीने में दो बार ही बुक सकेंगे गैस
नए नियम के अनुसार, कोई उपभोक्ता एक महीने में अधिकतम 2 सिलेंडर ही ले सकेगा और साल में यह लिमिट 15 होगी. इस रिपोर्ट पर बिहार एलपीजी वितरक संघ के महासचिव डॉक्टर रामनरेश सिन्हा की तरफ से भी मुहर लगाई गई है. उन्होंने कहा कि कैपिंग व्यवस्था लागू हुई है, पर 15 से अधिक गैस सिलेंडर पर रोक नहीं लगाई गई है. लॉजिकल कारण बताकर और संबंधित कागज दिखाकर कोई उपभोक्ता 15 से ज्यादा सिलेंडर भी ले सकता है. उन्हें ये कारण बताना होगा कि उनके घर में गैस की खपत ज्यादा क्यों हो रही है?

बताना होगा कारण
यदि कोई उपभोक्ता परिवार के सदस्यों की ज्यादा संख्या का हवाला देता है तो उसे राशन कार्ड या फिर परिवार के सदस्यों की संख्या को साबित करने वाला कागजात भी दिखाना होगा. इन डॉक्यूमेंट्स को वितरक की तरफ से सत्यापित किया जाएगा, उसके बाद ही किसी उपभोक्ता को लिमिट संख्या से ज्यादा गैस सिलेंडर दिया जा सकेगा.

तारीख अभी नहीं आई सामने
यह नियम सभी गैर उज्ज्वला उपभोक्ताओं पर लागू होगा. यह नियम कब से लागू होगा, तारीख अभी सामने नहीं आई है. IOCL के महाप्रबंधक अरुण प्रसाद ने कहा कि इस संबंध में निर्देश मिलते ही नियम लागू हो जाएंगे. हालांकि 15 सिलेंडर का कोटा पूरा कर चुके कुछ उपभोक्ता यह दावा कर रहे हैं कि उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही.

VIDEO : एक ऐसा रेस्टोरेंट, जहां ना कोई सुनता है और ना बोलता है, फिर ऐसे लेते हैं ऑर्डर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

4 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

10 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

10 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

15 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

13 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

11 hours ago