✕

होम / यूटिलिटी / इंडियन पोस्ट की नई पहल, अब घर बैठे मिलेगी म्यूचुअल फंड KYC की सुविधा, जानें पूरी प्रक्रिया

इंडियन पोस्ट की नई पहल, अब घर बैठे मिलेगी म्यूचुअल फंड KYC की सुविधा, जानें पूरी प्रक्रिया

Indian Post और Nippon India MF का यह सहयोग KYC प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाएगा, खासकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वालों को इससे काफी सुविधा मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के तहत अब निवेशकों को अपने घर पर ही KYC वेरिफिकेशन की सुविधा मिलेगी. यह पहल खास तौर पर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है. तो आइए इस पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं.

डोर-टू-डोर सेवा से बदलेगी KYC प्रक्रिया  
इस डोर-स्टेप KYC सेवा का उद्देश्य निवेश प्रक्रिया को ज्यादा सरल, सुरक्षित और सबके लिए सुलभ बनाना है. KYC के लिए अब व्यक्ति संबंधित वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकेगा, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी और दस्तावेज संलग्न करने होंगे. इसके बाद डाक विभाग का कर्मचारी आवेदक के पते पर जाकर इन-पर्सन वेरिफिकेशन करेगा. संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 3 अप्रैल को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय डाक की देशभर में फैली व्यापक पहुंच इसे म्युचुअल फंड कंपनियों के लिए एक आदर्श साझेदार बनाती है. इससे पहले भी डाक विभाग ने UTI और SUUTI के लिए 5 लाख से अधिक KYC वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं.

डोर-स्टेप KYC के मुख्य फायदे  
- सुलभता: यह सेवा उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो चल-फिर नहीं सकते या दूरदराज इलाकों में रहते हैं.  
- सुविधा: निवेशक घर बैठे ही KYC जैसी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.  
- वित्तीय समावेशन: यह पहल अधिक से अधिक लोगों को निवेश से जोड़कर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देती है.  
- प्रभावशीलता: प्रक्रिया में पारंपरिक झंझटों और देरी को कम करके निवेशकों को त्वरित सेवाएं मिलती हैं.

जन निवेश पहल को मिलेगा बढ़ावा  
यह नई सेवा भारत सरकार की जन निवेश पहल के अनुरूप है, जो हर वर्ग तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है. खासतौर पर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा. डाकिया अब सिर्फ चिट्ठी ही नहीं, निवेश का जरिया भी बनेगा. यह पहल म्युचुअल फंड बाजार में भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को अपने वित्तीय फैसलों में सशक्त बनाएगी, जिससे वे बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

13 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

14 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

16 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

17 hours ago