✕

होम / यूटिलिटी / 1 नवंबर से लागू हुए नए वित्तीय नियम : बैंकिंग, पेंशन और आधार अपडेट में बड़ा बदलाव

1 नवंबर से लागू हुए नए वित्तीय नियम : बैंकिंग, पेंशन और आधार अपडेट में बड़ा बदलाव

नवंबर की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की आर्थिक दिनचर्या में कई नए बदलाव लागू हुए हैं. इन नियमों का उद्देश्य सिस्टम को सरल बनाना और वित्तीय अनुशासन को मजबूत करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

नवंबर 2025 की शुरुआत के साथ ही आज से देश में कई वित्तीय नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा. आधार अपडेट फीस, बैंक नामांकन नियम, पेंशन प्रक्रिया और जीएसटी स्लैब से जुड़े कई अहम फैसले आज से प्रभावी हो गए हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से बदलाव हुए हैं जो आपके पैसों और सेविंग्स पर असर डाल सकते हैं.

बच्चों के आधार अपडेट पर अब नहीं लगेगी फीस

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए लगने वाली 125 रुपये की फीस माफ कर दी है. यह सुविधा एक साल तक मुफ्त रहेगी. वहीं, वयस्कों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर बदलने की फीस 75 रुपये तय की गई है, जबकि बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन के लिए 125 रुपये देने होंगे.

बैंक नामांकन नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

1 नवंबर से बैंक खातों, लॉकर और सेफ डिपॉजिट से जुड़े नामांकन नियम बदल गए हैं. अब एक खाते में अधिकतम चार लोगों को नामांकित किया जा सकता है. इस कदम का मकसद आपात स्थिति में परिवारों के लिए फंड्स तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है. साथ ही, नामांकन जोड़ने या बदलने की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गई है.

जीएसटी स्लैब सिस्टम में सुधार

सरकार ने टैक्स स्ट्रक्चर को सरल बनाने के लिए 1 नवंबर से नई दो-स्लैब जीएसटी प्रणाली लागू की है. पहले की चार स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) को संशोधित कर दो स्लैब रखे गए हैं. 12% और 28% की दरें खत्म कर दी गई हैं, जबकि लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर अब 40% जीएसटी लगेगा.

एनपीएस से यूपीएस में बदलाव की समय सीमा बढ़ी

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में शिफ्ट होने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब सरकारी कर्मचारी 30 नवंबर तक इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. इस फैसले से कर्मचारियों को विकल्पों की समीक्षा करने और उचित निर्णय लेने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा.

पेंशनधारकों को देना होगा लाइफ सर्टिफिकेट

केंद्रीय और राज्य सरकार के सभी पेंशनर्स को नवंबर के अंत तक अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है. इसे बैंक शाखा में या जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है. अगर समय पर प्रमाणपत्र जमा नहीं किया गया तो पेंशन भुगतान रुक सकता है.

पीएनबी लॉकर किराया संरचना में बदलाव

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जल्द ही देशभर में अपने लॉकर रेंट की नई दरें लागू करेगा. किराया लॉकर के साइज और कैटेगरी पर निर्भर करेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, अपडेटेड फीस की घोषणा नवंबर में होगी और नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिन बाद ये नई दरें प्रभावी होंगी.

एसबीआई कार्ड यूजर्स के लिए नई सर्विस फीस

1 नवंबर से एसबीआई कार्ड यूजर्स को मोबिक्विक या क्रेड जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स से एजुकेशन से जुड़ी पेमेंट पर 1% फीस देनी होगी. साथ ही, डिजिटल वॉलेट में 1,000 रुपये से अधिक की राशि जोड़ने पर भी 1% चार्ज लगेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 week ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

41 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

56 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

22 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago