✕

होम / यूटिलिटी / नई दिल्ली के तीन प्लेटफॉर्म का होगा नामकरण, रेलवे की प्लेटफॉर्म ब्रांडिंग योजना

नई दिल्ली के तीन प्लेटफॉर्म का होगा नामकरण, रेलवे की प्लेटफॉर्म ब्रांडिंग योजना

प्लेटफॉर्म नंबर 16 का नाम बैल कोल्हू किया जाएगा, जबकि 14 और 15 को नॉरिस नाम दिया गया है. बैल कोल्हू FMCG सेक्टर की एक बड़ी कंपनी है जो कि भारतीय रेलवे से टेंडर पाने वाली पहली कंपनी बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अब अगर आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाएंगे और आपको प्लेटफॉर्म नंबर 14, 15, 16 पर जाना होगा तो वहां आपको तस्वीर बदली भी नजर आ सकती है, आज तक जिस प्लेटफॉर्म को आप नंबर से जानते थे उसकी ब्रांडिंग के लिए भारतीय रेलवे ने उनका नामकरण कर दिया है, इस कड़ी में प्लेटफॉर्म नंबर 16 का नाम बैल कोल्हू कर दिया गया है, जबकि 14 और 15 को नॉरिस नाम दिया गया है. बैल कोल्हू एफएमसीजी सेक्टर की एक बड़ी कंपनी है जो कि भारतीय रेलवे से टेंडर पाने वाली पहली कंपनी बन गई है अब दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर आपको रेलवे के स्टेशनों पर भी अलग-अलग फ्रेंड्स के नाम आएंगे रेलवे की मंशा इससे प्लेटफॉर्म्स की ब्रांडिंग करने की है.

क्या है रेलवे की मंशा

भारतीय रेलवे ने प्लेटफॉर्म के नामों का नामकरण करने का अधिकार हाइब्रिड मीडिया को न्यू इन्नोवेटिव नॉट फेयर रेवेन्यू आइडियाज स्कीम के तहत यह कदम उठाया गया है. इसी कड़ी में प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 को नॉरिस प्लेटफॉर्म और प्लेटफॉर्म नंबर 16 को बैल कोल्हू प्लेटफॉर्म के नाम से जाना जाएगा अगली बार आप जब भी रेलवे स्टेशन जाएंगे तो हो सकता है कि आपको इन प्लेटफॉर्म्स की पहचान इन्हीं के नाम से मिले

आखिर कौन है बैल कोल्हू कंपनी

बैल कोल्हू कंपनी एफएमसीजी सेक्टर की एक बड़ी कंपनी है इस कंपनी का उत्पाद सरसों का तेल बाजार में बड़ी संख्या में बिकता है. यह कंपनी भारतीय रेलवे से प्लेटफॉर्म ब्रांडिंग में तीन प्लेटफॉर्म हासिल करने वाली पहली कंपनी बनी है. इससे पहले दिल्ली मेट्रो में भी हमने कई स्टेशनों को अलग-अलग कंपनियों के नाम से जाने जाते हुए देखा है लेकिन दिल्ली मेट्रो इसे पूरी तरह से रविंद्र जडेजा के लिए करते हैं रेलवे ने फिलहाल तीन स्टेशनों को एक साल के लिए दिया है. बीएल एग्रो के अनुसार इन प्लेटफॉर्म  पर बैल कोल्हूं और नॉरिश नाम के डिस्‍प्लेक लगाए जाएंगें। इसके साथ ही जिस एरिया में पैसेंजर विजिट करते हैं उसमें विज्ञापन दिखाए जाएंगे। रेलवे और बैल कोल्हूस के बीच हुई साझेदारी में पैसेंजर एरिया में पैनल, बिलबोर्ड, विनायल रैपिंग लगाई जाएगी। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago