✕

होम / यूटिलिटी / सोशल मीडिया में वायरल हुई रेलवे की नवरात्र स्‍पेशल थाली, कई लोगों ने किया शेयर

सोशल मीडिया में वायरल हुई रेलवे की नवरात्र स्‍पेशल थाली, कई लोगों ने किया शेयर

भारतीय रेलवे की नवरात्र स्‍पेशल थाली दिख रही है,  जिसमें तीन पूरी, साबूदाना, वडा साबूदाना खिचड़ी, आलू की सूखी सब्‍जी और मीठा दिखाई दे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सोशल मीडिया में किसी भी घटना या वस्‍तु के हिट होने का कोई पैमाना नहीं होता है. कभी भी कोई चीज़ ऐसे हिट होती है कि वायरल हो जाती है. सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ. सोशल मीडिया पर रेलवे की नवरात्र स्‍पेशल थाली सुपरहिट हो गई है. केन्‍द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने इस थाली को ट्वीट क्‍या किया उसे कई लोगों ने पसंद करते हुए उस पर कमेंट करना शुरू कर दिया.


गिरीराज ने सबसे पहले किया ट्वीट
केन्‍द्रीय मंत्री और बिहार से आने वाले नेता गिरीराज सिंह ने इस थाली की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा
“भारतीय रेलवे-नवरात्रि विशेष”

 

गिरीराज सिंह के ट्वीट में भारतीय रेलवे की नवरात्र स्‍पेशल थाली दिख रही है,  जिसमें तीन पूरी,  साबूदाना,  वड़ा साबूदाना खिचड़ी, आलू की सूखी सब्‍जी और मीठा दिखाई दे रहा है. उनके इस ट्वीट को 1219 लोगों ने रिट्वीट किया जबकि 77 लोगों ने उस पर कोट लिखे और14 हजार लोगों ने उसे लाइक कर दिया. यही नहीं उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी राय भी व्‍यक्‍त की.  किसी ने उसे लाजवाब बताया तो किसी ने सलाह तक दे डाली कि साबूदाने की खिचड़ी को थोड़ा ढंग से बनाओ.

मुख्‍तार अब्‍बास नकवी बोले इतना जबरदस्‍त पकवान
गिरीराज सिंह की इस थाली पर सिर्फ आम लोगों ने ही नहीं बल्कि कई और नेताओं ने भी ट्वीट किया. पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने ट्वीट करते हुए लिखा
इतना जबरदस्‍त पकवान, महादेव, नवरात्रि की शुभकामनाएं.


नकवी के ट्वीट को भी 24 लोगों ने रिट्वीट किया तो 330 लोगों ने लाइक किया.

नवरात्र के मौके पर और हिट हो गई थाली
केन्‍द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह का ट्वीट ठीक नवरात्र के पहले दिन आया.  मौका और दस्‍तूर दोनों इसके साथ जुड़े और थाली सोशल मीडिया पर हिट हो गई.


रेलवे ने जारी की नवरात्र पर विशेष थाली की रेंज
भारतीय रेलवे ने नवरात्र को लेकर विशेष थाली की रेंज जारी की है. जिसमें 99 रुपये से लेकर 479 रुपये तक की थाली शामिल है. इसमें अलग-अलग तरह के पकवान शामिल हैं. जिसमें साबुदाना की खीर से लेकर पनीर, मलाई कोफ्ता, और शिरा यानि हलवा जैसे आइटम शामिल है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago