✕

होम / यूटिलिटी / वैष्णो देवी यात्रा के लिए IRCTC का नवरात्रि स्पेशल टूर पैकेज, सिर्फ लगेंगे इतने रुपये

वैष्णो देवी यात्रा के लिए IRCTC का नवरात्रि स्पेशल टूर पैकेज, सिर्फ लगेंगे इतने रुपये

त्योहारी सीजन को देखते हुए रेल यात्रियों को यह स्पेशल सौगात दी गई है. IRCTC ने इस टूर पैकेज की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. 30 सितंबर को पहली बार भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली है. यह ट्रेन IRCTC के टूरिस्ट पैकेज के अंतर्गत चलेगी.

4 रातें और 5 दिन का टूर पैकेज
त्योहारी सीजन को देखते हुए रेल यात्रियों को यह स्पेशल सौगात दी गई है. IRCTC ने इस टूर पैकेज की घोषणा की है. IRCTC ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 4 रातें और 5 दिन के लिए नवरात्रि स्पेशल रेल टूर पैकेज बनाया गया है. इसी पैकेज को लेने वाले यात्री 30 सितंबर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से दिल्ली से कटरा जाएंगे और फिर उसी ट्रेन से वापस आएंगे.

इस टूर पैकेज का किराया
इस टूर पैकेज का डबल या ट्रिपल ऑक्यूपेंसी का किराया 11,990 प्रति व्यक्ति है. यदि कोई सिंगल ऑक्यूपेंसी का ऑप्शन चुनता है तो उसे 13,790 रुपये देने होंगे. यदि आपके साथ 5 साल से 11 साल का बच्चा है तो आपको उनके लिए 10,795 रुपये देने होंगे. इस टूर पैकेज में आने-जाने का रेल किराया, बस किराया, होटल में ठहरना, खाना, गाइड और इंश्योरेंस शामिल है. यह नवरात्रि स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज लेने वाले यात्रियों को दिल्ली से कटरा ले जाएगी और फिर उन्हें वापस दिल्ली लाएगी. यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला, श्रीहिंद और लुधियाना होते हुए कटरा जाएगी. श्रद्धालू इन स्टेशनों से भी बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग कर सकते हैं.

किस तारीख को जाएगी यह ट्रेन
यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 30 सितंबर को शाम 7 बजे दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से प्रस्थान करेगी. ट्रेन में ही आपको डिनर दिया जाएगा. ट्रेन अगले दिन सुबह 10 बजे कटरा पहुंचेगी. आपको ब्रेकफास्ट ट्रेन में ही दिया जा जाएगा. उसके बाद आपको होटल ले जाया जाएगा, जहां आपको पैक लंच दिया जाएगा. लंच के बाद टूरिस्ट्स माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए चढ़ाई शुरू कर सकते हैं. रात में कटरा में ही रुकने की आपकी व्यवस्था की जाएगी.

टूर में और क्या-क्या है शामिल
टूर के तीसरे दिन आपको घूमने या शॉपिंग के लिए फ्री छोड़ा जाएगा और रात में कटरा में ही रुकने की व्यवस्था होगी. चौथे दिन होटल में ही आपको पैक ब्रेकफास्ट और पैक लंच दिया जाएगा. इसके बाद आपको रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया जाएगा. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शाम 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी और आपको ट्रेन में ही डिनर दिया जाएगा. पांचवें दिन सुबह में आपको ट्रेन में ही चाय और पैक ब्रेकफास्ट दिया जाएगा. पांचवें दिन सुबह ही ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन पर पहुंच जाएगी और आपके शानदार टूर का समापन हो जाएगा.

ट्रेन के अंदर क्या होगी फैसिलिटी
भारत गौरव ट्रेन के अंदर पैंट्री कार, CCTV कैमरे, सुरक्षा गार्ड समेत अन्य सुविधाएं मौजूद होंगी. ट्रेन के अंदर प्राचीन भारतीय ग्रंथों को आधार रखकर कलाकारी की गई है. आपको बता दें कि घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को चलाया गया है. इस ट्रेन को अंदर से बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है ताकि इसमें यात्रा कर रहे यात्री अपनी यात्रा के दौरान काफी अच्छा महसूस कर सकें.

VIDEO : इस दिन कोई भी मूवी देखें सिर्फ 75 रुपये में


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago