✕

होम / यूटिलिटी / Multibagger Stock: सिर्फ 6 साल में 50 हजार बन गए 45.55 लाख रुपये

Multibagger Stock: सिर्फ 6 साल में 50 हजार बन गए 45.55 लाख रुपये

निवेशक अक्सर ऐसे शेयर की तलाश में रहते हैं, जिसमें निवेश कर वे बहुत जल्द मालामाल हो जाएं और ऐसा सिर्फ मल्टीबैगर स्टॉक के साथ ही संभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. इसमें हमेशा सावधानी और विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही निवेश करना चाहिए, क्योंकि शेयर बाजार लोगों को राजा बनाने की शक्ति तो रखता ही है, लेकिन यदि थोड़ी सी भी लापरवाही हुई या बिना जानकारी के इसमें निवेश किया जाए तो रोड पर आते देर नहीं लगती. इसलिए हमेशा सतर्क रहें.

सिर्फ 6 साल में 9000 प्रतिशत का दिया रिटर्न
निवेशक अक्सर ऐसे शेयर की तलाश में रहते हैं, जिसमें निवेश कर वे बहुत जल्द मालामाल हो जाएं और ऐसा सिर्फ मल्टीबैगर स्टॉक के साथ ही संभव है, लेकिन ऐसे स्टॉक का पता लगाना बिल्कुल भी आसान नहीं है. आज हम आपको एक ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सिर्फ 6 साल में ही लगभग 9000 प्रतिशत का रिटर्न दिया. सिर्फ 6 साल में ही कंपनी के शेयर के भाव 15 रुपये से बढ़कर 1400 रुपये पर पहुंच गए. इस मल्टीबैगर स्टॉक का नाम है- आदित्य विजन लिमिटेड.

16 दिसंबर, 2016 को 15 रुपये था भाव
आदित्य विजन लिमिटेड स्पेशियलिटी रिटेल से जुड़ी एक कंपनी है. इस कंपनी के 52 हफ्ते का हाई लेवल 1528.70 रुपये और लो लेवल 598.55 रुपये है. इस कंपनी के शेयर्स ने पिछले 6 साल में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. 16 दिसंबर, 2016 को बीएसई पर इस कंपनी के एक शेयर का भाव 15.30 रुपये था. गुरुवार (22 सितंबर, 2022) को जब बाजार बंद हुआ, तब इसके एक शेयर का भाव 1394.10 रुपये था.

50 हजार का बन गया 45.55 लाख रुपये
अब इसे उदाहरण के साथ समझते हैं. मान लीजिए, किसी व्यक्ति ने 16 दिसंबर, 2016 को इस कंपनी में 50,000 रुपये निवेश किया होगा तो उसे 15.30 रुपये के भाव से 3268 शेयर मिले होंगे. यदि उसके पास आज भी वह शेयर होंगे तो उसका कुल वैल्यू 45,55,919 रुपये हो गया होगा. 

2019 के बाद रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर के भाव
2019 तक तो कंपनी के शेयर्स ने कुछ खास कमाल नहीं किया था और 9 अक्टूबर, 2019 को उसके एक शेयर का भाव 21 रुपये था, लेकिन उसके बाद कंपनी ने निवेशकों को मालामाल करना शुरू कर दिया. आपको बता दें कि आदित्य विजन लिमिटेड, बिहार में प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन है. कंपनी के पोर्टफोलियो में मोबाइल फोन, लैपटॉप्स, टैबलेट से लेकर टेलिविजन, साउंड बार, होम थियेटर, कैमरा, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर्स, वॉशिंग मशीन जैसे 10,000 प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

VIDEO : राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago