✕

होम / यूटिलिटी / इस मल्टीबैगर शेयर ने सिर्फ 15 महीने में एक लाख को बना दिया 88.80 लाख रुपये

इस मल्टीबैगर शेयर ने सिर्फ 15 महीने में एक लाख को बना दिया 88.80 लाख रुपये

जब स्टॉक मार्केट में कंपनी ने कारोबार करना शुरू किया तो अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज के एक शेयर का भाव 7.35 रुपये था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई शेयर एक साल में ही आपको मालामाल कर सकता है? मल्टीबैगर स्टॉक्स के साथ यह संभव है. आज हम आपको एक ऐसे ही मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका भाव एक साल पहले सिर्फ 7 रुपये था और आज उस शेयर का भाव 652 रुपये है. इस स्टॉक का नाम है- अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज

9,200 प्रतिशत से भी अधिक का शानदार रिटर्न
अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज के शेयर ने लगभग एक साल में निवेशकों को करीब 9,200 प्रतिशत से भी अधिक का शानदार रिटर्न दिया है. गुरुवार (6 अक्टूबर, 2022) को इस कंपनी के शेयर 652.75 रुपये के भाव पर बंद हुए. आपको बता दें कि यह कंपनी पिछले साल ही यानी 2021 में BSE पर लिस्ट हुई थी और 6 जुलाई, 2021 से शेयर बाजार में इसका कारोबार शुरू हुआ.

क्या था शुरुआती भाव
जब स्टॉक मार्केट में कंपनी ने कारोबार करना शुरू किया तो अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज के एक शेयर का भाव 7.35 रुपये था. आज इसके एक शेयर की कीमत 652.75 रुपये है. यदि किसी ने 6 जुलाई, 2021 को इस कंपनी के शेयर्स में 1 लाख रुपये का इन्वेस्ट किया होगा तो उसे करीब 13,605 शेयर मिले होंगे. यदि उसने उन शेयर्स को बरकरार रखा होगा, तो उसकी कीमत आज 88,80,663 रुपये हो गई होगी. यानी सिर्फ 15 महीने में ही एक लाख रुपया 88.80 लाख रुपया बन गया. पिछले एक साल की बात करें तो इस कंपनी के शेयरों में लगभग 4600 प्रतिशत की तेजी आई है. वहीं, इस साल यानी 2022 में इस कंपनी के शेयरों में करीब 2988 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है. 

Ambar Protein की प्रोफाइल
Ambar Protein एक FMCG कंपनी है, जो 'अंकुर' ब्रांड नाम से एडिबल ऑयल बेचती है. कंपनी का हेडक्वार्टर अहमदाबाद मैं है. इस कंपनी की स्थापना 1992 में हुई थी. जून, 2022 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 77 फीसदी सालाना बढ़कर 1.34 करोड़ रुपये था.

गुरुवार को शेयर बाजार का हाल
गुरुवार (6 अक्टूबर, 2022) को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 156.63 अंक यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 58,222.10 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 57.50 अंक यानी 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 17331.80 अंक पर बंद हुआ.

VIDEO : शेयर बाजार के लिए शुभ रहेगा अक्टूबर? जानें क्या कहता है इतिहास


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago