✕

होम / यूटिलिटी / 5 साल में करोड़पति बनाने वाला मल्टीबैगर शेयर, 30 हजार बन गया 1.11 करोड़ रुपये

5 साल में करोड़पति बनाने वाला मल्टीबैगर शेयर, 30 हजार बन गया 1.11 करोड़ रुपये

पिछले साल इस कंपनी ने गजब का रिटर्न दिया था. 2021 में इसने अपने निवेशकों को लगभग 4,600 प्रतिशत का जबर्दस्त ग्रोथ दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: क्या आप कभी ऐसा सोच सकते हैं कि कोई शेयर किसी की किस्मत एक झटके में ऐसे बदल दे कि वो सिर्फ 5 साल में ही करोड़पति बन जाए? ऐसा सिर्फ मल्टीबैगर शेयर ही कर सकते हैं. हालांकि शेयर बाजार में निवेश पूरी तरह से जोखिम भरा होता है. इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि आपने जिस शेयर में निवेश किया है, वो आपको फायदा ही देगा. इसलिए, कभी भी शेयर बाजार में निवेश करें तो पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. मार्केट और कंपनी की प्रोफाइल और उसके प्लान को समझकर ही किसी शेयर में निवेश करें नहीं तो यहां लोग मालामाल तो होते ही हैं, पर पल भर में रोड पर भी आ जाते हैं.

5 साल में करोड़पति बनाने वाला मल्टीबैगर शेयर
आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मल्टीबैगर शेयर की, जिसने लोगों को 5 साल में ही करोड़पति बना दिया. इस शेयर का नाम है- सरस्वती कमर्शियल इंडिया लिमिटेड (Saraswati Commercial). यह एक स्मॉल कैप NBFC कंपनी है. इस कंपनी की मार्केट वैल्यू 336.89 करोड़ है. Saraswati Commercial ने पहली बार 13 जुलाई, 2017 को शेयर बाजार में कारोबार करना शुरू किया था. तब बीएसई पर उसका भाव 8.40 रुपये प्रति शेयर था. गुरुवार (13 अक्टूबर, 2022) को जब बाजार बंद हुआ, तब इस कंपनी के एक शेयर का भाव 3,126.50 रुपये था. यानी, सिर्फ 5 साल इस कंपनी के एक शेयर का भाव 8.40 रुपये से बढ़कर 3,126.60 रुपये पर पहुंच गया. इसने निवेशकों को 5 साल में 37,121.42 प्रतिशत का ग्रोथ दिया.

30 हजार को बना दिया 1.11 करोड़ रुपये
इसे उदाहरण के साथ समझिए. यदि 13 जुलाई, 2017 को किसी शख्स ने इस कंपनी के शेयर में 30,000 रुपये निवेश किया होगा, तो उसे लगभग 3,571 शेयर मिले होंगे. यदि उस शख्स ने शेयर बेचे नहीं होंगे, तो उसका भाव आज 1.11 करोड़ रुपये हो गया होगा. अब 5 साल में इतना बंपर रिटर्न भला और कहां मिल सकता है. इस साल कंपनी की परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के शेयर्स 19.31 फीसदी चढ़ चुके हैं. पिछले एक साल के हिसाब से देखें तो निवेशकों को 66 प्रतिशत का रिटर्न मिला है.

पिछले साल 4,600 प्रतिशत का रिटर्न
पिछले साल इस कंपनी ने गजब का रिटर्न दिया था. 2021 में इसने अपने निवेशकों को लगभग 4,600 प्रतिशत का जबर्दस्त ग्रोथ दिया. Saraswati Commercial मुख्य रूप से एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है. इस कंपनी की स्थापना 1983 में कोलकाता में हुई थी. इस कंपनी में निवेश करने वाले आज मालामाल हो चुके हैं.

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
गौरतलब है कि गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स 390.58 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,235.33 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 109.25 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,014.35 पर बंद हुआ.

VIDEO : राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago