होम / जनता की बात / मोदी @ 9: जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी ने आंकड़ों पर दिया जोर, PPT की प्रेजेंट

मोदी @ 9: जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी ने आंकड़ों पर दिया जोर, PPT की प्रेजेंट

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर बीजेपी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नडडा और केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मंत्रियों ने कई संपादकों से मुलाकात कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

केन्‍द्र में मोदी सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है. इस मौके पर अगले साल होने वाले चुनावों से पहले पार्टी के लिए ये अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का एक बेहतरीन मौका है. ऐसे में शुक्रवार को बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नडडा और केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्‍ली में देश के प्रमुख संपादकों से मुलाकात की. इस मौके पर उन्‍होंने बताया कि सरकार ने अलग-अलग मोर्चों पर क्‍या उपलब्धि हासिल की है. जेपी नडडा ने बताया कि इन नौ सालों में देश में निर्माण से लेकर ईज ऑफ डूइंग की रैंकिंग में कितना सुधार हुआ है. 

मोबाइल निर्माण में भारत की सुधरी रैंकिंग 
इस मौके पर जेपी नडडा ने मोदी सरकार के द्वारा हर क्षेत्र में किए गए कामों के बारे में बताते हुए कहा कि मोबाइल मैन्‍यूफैक्‍चरिंग में देश को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. उन्‍होंने कहा कि 2014 से पहले जहां हम इसमें 12 वें नंबर पर हुआ करते थे लेकिन आज हम इसमें 2 नंबर पर आ गए हैं. आज दुनिया की सभी बड़ी कंपनियां भारत में आकर कारोबार करना चाह रही हैं. इसी तरह अगर मैन्‍यूफैक्‍चरिंग की बात करें तो उसमें भी देश की रैंकिंग में सुधार आया है. ईज ऑफ डूइंग में भी बेहतरीन काम हुआ है. पहले भारत में कारोबार करने के मामले में हमारी रैंकिंग 182 थी जो आज 62 आ गई है. 

स्‍मृति ईरानी ने बताया कैसे बदली महिला स्थिति 
सभी संपादकों से मुलाकात के इस कार्यक्रम में केन्‍द्रीय महिला कल्‍याण मंत्री स्‍मृति ईरानी ने भी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में एक प्रजेंटेशन दिया. इस प्रजेंटेशन में उन्‍होंने बताया कि सरकार ने पूरे देश में इज्‍जतघर बनाने का जो अभियान चलाया उससे महिलाओं को घर ही शौंच का साधन नहीं मिला बल्कि उससे महिला अपराधों में भी व्‍यापक तौर पर कमी आई है. उन्‍होंने आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि इससे महिला अपराध में 40 प्रतिशत तक की कमी आई है.

कौन-कौन रहे शामिल
मोदी सरकार के नौ साल के अवसर पर आज के इस कार्यक्रम में जेपी नडडा और अमित शाह के अतिरिक्‍त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण, केन्‍द्रीय कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे. इस मौके पर राष्‍ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी सहित गौरव भाटिया, प्रेम शुक्‍ला, शाजिया इल्‍मी, सहित कई अन्‍य प्रवक्‍ता मौजूद रहे. पार्टी ने नौ साल की उपलब्धियों को देश के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए व्‍यापक तौरे पर रणनीति बनाई है. जहां सरकार के वरिष्‍ठ मंत्रियों के देश के अलग-अलग राज्‍यों में कार्यक्रम तय किए गए हैं वहीं दूसरी ओर पार्टी में भी विशेष तौर अभियान चलाया जा रहा है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

8 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

7 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

7 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

8 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

8 hours ago