✕

होम / यूटिलिटी / बंपर सेल के दौरान सबसे अधिक कौन सा प्रोडक्ट बिका? हो गया खुलासा

बंपर सेल के दौरान सबसे अधिक कौन सा प्रोडक्ट बिका? हो गया खुलासा

इस बार सेल के दौरान लोगों ने सबसे ज्यादा प्रयोग क्रेडिट कार्ड का किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: हंसा रिसर्च द्वारा एक कंज्यूमर सेल्स सर्वे (सीएसएस) रिपोर्ट जारी किया गया है, जिसमें यह बात सामने आई है कि आज भी सबसे अधिक खरीदा जाने वाला प्रोडक्ट मोबाइल फोन है. इस रिसर्च का उद्देश्य बिक्री सीजन के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों पर उपभोक्ताओं के खरीद व्यवहार को समझना है. यह सर्वे 22 जुलाई से 22 सितंबर तक आयोजित किया गया था, जब ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बंपर छूट दी जा रही थी.

51 प्रतिशत सिर्फ मोबाइल फोन बिके
रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान तो 51 प्रतिशत सिर्फ मोबाइल फोन बिके. इसके बाद जो सबसे अधिक डिमांड रही, वो हैं- जूते, कपड़े, रसोई का सामान, सेल्फ-केयर प्रोडक्ट्स, घड़ियां और बैग. इसके अलावा मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु सहित टॉप 8 मेट्रो शहरों में मोबाइल फोन की बिक्री में इस बार 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

जूते खरीदने में 46 प्रतिशत लोग इंटरेस्टेड दिखे
सर्वे में यह बात सामने आई कि 46 प्रतिशत लोगों का रूझान जूते खरीदने में दिखा, जबकि 42 प्रतिशत लोगों का रूझान इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने में रहा. सर्वे में ये रिजल्ट भी सामने आया कि उपभोक्ताओं ने ऑफलाइन की बजाय प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन ज्यादा खरीदा. सिर्फ किताबों की बिक्री ही ऑफलाइन ज्यादा हुई. इनकी ऑनलाइन डिमांड कम रही, लेकिन इसके अतिरिक्त अन्य प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन जबर्दस्त डिमांड रही.

ई-वॉलेट से ज्यादा प्रयोग में आया क्रेडिट कार्ड
लेन-देन के मामले में आज ई-वॉलेट भुगतान लोगों का पसंदीदा तरीका है, लेकिन सर्वे में आश्चर्यजनक रूप से ये बात सामने आई कि लोगों ने क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग कर सबसे अधिक पेमेंट किया. इससे यह बात भी निकल कर सामने आई कि लोगों ने इस बार हाई वैल्यू प्रोडक्ट्स की खरीददारी के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया है.

पुरुषों ने मोबाइल फोन ज्यादा खरीदा तो महिलाओं ने कपड़े
जेंडर के हिसाब से देखा जाए तो पुरुषों ने मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई, जबकि महिलाओं ने कपड़े, कॉस्मेटिक्स और किचन के सामान ज्यादा खरीदा. हालांकि मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने में इस बार महिलाएं भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं रहीं. सर्वे रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के मुकाबले सिर्फ 6 प्रतिशत अधिक पुरुषों ने मोबाइल फोन और 5 प्रतिशत अधिक पुरुषों ने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट खरीदा. वहीं, कपड़े खरीदने के मामले में पुरुषों के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने कपड़े खरीदे. सर्वे में ये बात भी सामने आई कि टॉप 8 मेट्रो शहरों के लोग अन्य शहरों की तुलना में 21 प्रतिशत ज्यादा खर्च करते हैं. 

सर्वे में हुआ दिलचस्प खुलासा
सर्वे रिजल्ट के बारे में हंसा रिसर्च के CEO प्रवीण निझारा ने कहा, "रिपोर्ट से उपभोक्ता व्यवहार के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासा हुआ. जाहिर है, इंटरनेट डेटा की उपलब्धता और सामर्थ्य के कारण मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी बढ़ रही है. हालांकि, जहां संपन्न और उच्च आय वर्ग के लोग बिक्री के दौरान मोबाइल फोन/लैपटॉप जैसे उत्पादों की बिक्री में बड़े पैमाने पर योगदान करते हैं, वहीं मध्यम आय वाले लोग बैग और घड़ियों की खरीद में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं."

VIDEO : Nokia लॉन्च करने जा रही 200MP कैमरे वाला धांसू 5G Smartphone


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

8 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

6 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

8 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

9 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago