होम / यूटिलिटी / खत्‍म हुआ मेट्रो की टिकट के लिए लाइन में लगने का झंझट, अब What's App से बुक होगी टिकट 

खत्‍म हुआ मेट्रो की टिकट के लिए लाइन में लगने का झंझट, अब What's App से बुक होगी टिकट 

दिल्‍ली मेट्रो का ये सिस्‍टम अब सभी लाइनों में शुरू हो चुका है. दिल्‍ली मेट्रो के एमडी ने आज इसकी शुरुआत कर दी है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपने यात्रियों के लिए सुविधाओं का इजाफा करने वाली दिल्‍ली मेट्रो ने अब एक नई शुरुआत की है. इस नई शुरुआत से दिल्‍ली मेट्रो में टिकट लेना बेहद आसान हो गया है. अब आप अपने What's App से टिकट हासिल कर सकते हैं. इसे What's App से हासिल करने के लिए दिल्‍ली मेट्रो ने आसान तरीका निकाला है. इस तरीके के जरिए आप बिना लाइन में लगे आसानी से टिकट हासिल कर सकते हैं. 

What's App से कैसे हासिल होगी टिकट? 
इसके लिए दिल्‍ली मेट्रो ने एक नंबर जारी किया है. 
-    ये नंबर है ‘9650855800’. 
-    इस नंबर पर आपको सबसे पहले hi का मैसेज करना होगा.
-     इसके बाद वहां से ऑटो जनरेटेड मैसेज में आपकी पसंदीदा भाषा पूछी जाएगी. 
-    जैसे ही आप भाषा की जानकारी मैसेज करते हैं तो आपको उसके बाद तीन विकल्‍प दिए जाते हैं इनमें टिकट खरीदें, पिछली यात्रा की जानकारी और टिकट रिकवरी का ऑपशन दिया जाता है. 
-    जैसे ही आप टिकट खरीदें का विकल्‍प प्रेस करते हैं तो यात्रा का पूरा विवरण देने को कहा जाता है और एक लिंक दिया जाता है.
-     इसमें जाकर आपको कहां से कहां जाना है उसकी जानकारी देनी होती है. जैसे ही आप ये जानकारी देते हैं तो उसके बाद आपको भुगतान करने को कहा जाता है.
-     आप इसमें कार्ड और दूसरे माध्‍यम से भी पेमेंट कर सकते हैं.
-    जैसे ही आप पेमेंट करते हैं तो आपको स्‍कैन टिकट मिल जाती है. 

क्‍या बोले दिल्‍ली मेट्रो के एमडी? 
इस मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने कहा कि मेट्रो यातायातकर्ताओं को एक सरल चैट के माध्यम से मेट्रो की टिकट खरीदने का विकल्प प्रदान करना उनके यात्रा अनुभव को काफी बेहतर बनाएगा. WhatsApp भारत के अधिकांश लोगों का पसंदीदा संवाद प्लेटफार्म है, और अब मेट्रो की टिकट खरीदना एक दोस्त या परिवार के सदस्य को संदेश भेजने की तरह आसान हो जाएगा. हम यह निश्चित हैं कि इस एकीकरण से अधिक यातायातकर्ता दिल्ली मेट्रो को अपना पसंदीदा यातायात माध्यम चुनने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. 

क्‍या बोले Meta के  डॉयरेक्‍टर बिजनेस मैसेजिंग?  
भारत में Meta के डॉयरेक्‍टर बिजनेस मैसेजिंग रवि गर्ग ने इस मौके पर कहा कि हमारा लक्ष्य WhatsApp उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा अनुभव को सरल बनाना है और यह एक और कदम उसी दिशा में है.  प्रतिदिन, दिल्‍ली मेट्रो से सफर करने वाले लाखों यात्री अपने गंतव्‍य स्‍टेशन तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो पर निर्भर करते हैं, और हम खुश हैं कि हम इस टिकटिंग अनुभव को उनके WhatsApp चैट के भीतर प्रदान करने के लिए हैं.
 

 

  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

3 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

8 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

3 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

3 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

6 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

7 hours ago