✕

होम / यूटिलिटी / MahaKumbh 2025: आसमान छू रहे फ्लाइट टिकट के दाम, एक्‍शन की तैयारी में सरकार

MahaKumbh 2025: आसमान छू रहे फ्लाइट टिकट के दाम, एक्‍शन की तैयारी में सरकार

इस समय कई अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन के किराए प्रयागराज से सस्ते हो गए हैं. सिंगापुर, बैंकॉक, मलेशिया और श्रीलंका के किराए 15,000 रुपए से कम हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश भर में महाकुंभ का माहौल चल रहा है. ऐसे में कई एयरलाइंस कंपनी फ्लाइट के दाम को बढ़ रही है. जिसे लेकर खबर आ रही है कि सरकार कोई सख्त एक्शन ले सकती है. महाकुंभ में हर दिन लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे है. इस मौके पर एयरलाइंस कंपनी भी भरपूर फायदा उठा रही है. जिस वजह से प्रयागराज की फ्लाइट टिकट काफी मंहगी हो गई है. हालांकि सरकार इस पर लगातार नजर रखी हुई है. कई यात्रियों ने फ्लाइट्स के दाम में भारी बढ़ोतरी की शिकायत की थी. बताया गया कि दिल्ली से प्रयागराज के लिए किराया 25,000 रुपए तक बढ़ गया है, जो सामान्य तौर पर 5,000 रुपए रहता है.

DGCA ने लिया एक्शन

जिसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस कंपनियों से प्रयागराज के लिए हवाई किराया न बढ़ाने को कहा है. इसके साथ ही DGCA ने एयरलाइंस को अधिक उड़ान बढ़ाने को कहा है. DGCA ने जनवरी के लिए 81 अतिरिक्त उड़ानों को मंजूरी दी है, जिससे पूरे भारत से प्रयागराज के लिए उड़ानों की कुल संख्या 132 हो गई है.

सरकार उठा सकती है कोई कदम

कहा जा रहा है कि बढ़ते किराए को लेकर सरकार जल्‍द ही बैठक बुला सकती है और किराए को कंट्रोल करने के लिए जरूरी एक्‍शन ले सकती है. बता दें कि 23 जनवरी को हुई मीटिंग में महंगे किराए को कंट्रोल करने और डिमांड सप्लाई गैप कम करने के लिए 81 अतिरिक्त फ्लाइट्स को मंजूरी दी गई है. भारत ही नहीं विदेशों से भी लोग महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं. ऐसे में ट्रेन और फ्लाइट की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है. बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेला प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी को समाप्त हो जाएगा.

महाकुंभ में अभी 4 शाही स्‍नान बाकी

बता दें कि महाकुंभ में कुल 6 शाही स्‍नान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें से दो शाही स्‍नान हो चुके हैं और अभी 4 शाही स्‍नान बाकी हैं. शाही स्‍नान के दौरान वहां काफी भारी-भरकम भीड़ जमा होती है. महाकुंभ में अब तीसरा शाही स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन होगा. चौथा शाही स्नान 3 फरवरी को वसंत पंचमी पर, पांचवां शाही स्नान 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर और छठवां और आखिरी शाही स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा. इसी दिन महाकुंभ का समापन भी होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 hour ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

58 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

6 hours ago