✕

होम / यूटिलिटी / आम लोगों को मिली गुड न्यूज, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के भी घटे दाम

आम लोगों को मिली गुड न्यूज, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के भी घटे दाम

1 जून की सुबह-सुबह सरकारी ऑयल मार्केट कंपनियों ने सिलेंडर के दाम घटा दिए हैंसाथ ही OMCs ने हवाई ईंधन के दाम में भी कटौती की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज और चुनावी नतीजों से पहले आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं. कंपनियों ने LPG सिलेंडर का रेट 72 रुपये तक कम कर दिया. कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 जून 2024 से लागू कर दिए गए हैं. इसके साथ ही OMCs ने हवाई ईंधन के दाम में भी कटौती की है, इससे हवाई यात्रा सस्‍ती हो सकती है. देशभर में LPG सिलेंडर की नई कीमत आज यानी 1 जून से ही लागू हो गई हैं.

सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

IOCL से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती देखने को मिली है. देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 69.5 रुपए सस्ता हुआ है. जिसके बाद दोनों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें क्रमश: 1676 रुपए और 1629 रुपए हो गई हैं. वहीं दूसरी ओर कोलकाता में सबसे ज्यादा 72 रुपए कम हुए हैं. जिसकी वजह से कीमतें 1787 रुपए हो चुकी हैं. दक्षिण भारत के सबसे अहम महानगर चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 70.5 कम हुए हैं और कीमतें 1840.50 रुपए पर आ गई हैं.

एशिया का रईस नंबर 1 कौन? अब बदल गया है इस सवाल का जवाब

घरेलू गैस सिलेंडर के नहीं बदले दाम

9 मार्च के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 9 मार्च को आखिरी बार बदलाव देखा गया था. उस एलपीजी की कीमतों में 100 रुपए की कटौती देखने को मिली थी. जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 803 रुपए हो गई थीं, जो आज भी कायम हैं. वहीं मुंबई में दाम 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 818.50 रुपए पर हैं.

हवाई ईंधन के भी घटे दाम 

आज 1 जून से विमानन ईंधन यानी ATF की दरों में 6,673.87 रुपये प्रति किलोलीटर की भारी कटौती की गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज से दिल्ली में ATF सस्ता होकर 94,969.01रुपये प्रति किलोलीटर रह गया है. अन्य शहरों में भी विमानन ईंधन के दाम में कमी आई है. ताजे बदलाव के बाद अब मुंबई में ATF सस्ता होकर 88,834.27 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है. इसी तरह ATF की दरें कम होकर कोलकाता में 1,03,715 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं. वहीं ATF चेन्नई में सस्ता होकर 98,557.14 रुपये प्रति किलोलीटरपर आ गया है. तेल कंपनियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नई दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं.

क्या सस्ता होगा हवाई सफर?

वैसे कई महीनों से हवाई सफर महंगा होता रहा है. इसके पीछे अलग-अलग कारण देखने को मिलते रहे हैं. जिसमें पिछले साल गो फर्स्ट का ग्राउंड हो जाना. वहीं दूसरी ओर एयरलाइनों के पास प्लेन कम होना शामिल रहा है. एयर पैंसेंजर्स की संख्या में लगातार इजाफा होने की वजह से एयरलाइंस पर काफी प्रेशर रहा है. जेट फ्यूल की कीमतें इस प्रेशर को कम करने में थोड़ी मदद कर सकती हैं. जो पहले अनुमान लगाए जा रहे थे कि एयर फेयर में इजाफा हो सकता है. जेट फ्यूल की कीमतों में बड़ी गिरावट की वजह से एयर फेयर सस्ता भी हो सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago