✕

होम / यूटिलिटी / सितंबर में छुट्टियों की भरमार, कुल इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, समय पर निपटा लें काम

सितंबर में छुट्टियों की भरमार, कुल इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, समय पर निपटा लें काम

सितंबर में हर दूसरे दिन बैंकों में अवकाश रहने वाला है. ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यहां बैंक अवकाश की लिस्ट देख लें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और सितंबर की शुरुआत होने वाली है. नए महीने की शुरुआत से पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर में पड़ने वाली बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है. रिजर्व बैंक के कैलेंडर के हिसाब से अलग-अलग त्योहारों और जयंती के चलते पूरे देश में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक कई दिन बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा करना चाहते हैं तो पहले ही यहां छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें. रिजर्व बैंक राज्यों के हिसाब से बैंक अवकाश की लिस्ट जारी करता है. 

सितंबर 2024 में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद

भारत में अब फेस्टिव सीजन का आगाज हो रहा है. ऐसे में कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के कारण छुट्टी रहेगी. इस महीने में गणेश चतुर्थी, बारावफात, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी आदि जैसे त्योहारों के कारण बैंकों में पूरे देश में 15 दिन छुट्टी रहेगी. इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं. 

•    1 सितंबर, 2024 - रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाला है.
•    4 सितंबर, 2024 - श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहने वाला है.
•    7 सितंबर, 2024 - गणेश चतुर्थी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, नागपुर, और पणजी में बैंक बंद रहने वाले हैं.
•    8 सितंबर, 2024 - रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
•    14 सितंबर, 2024 - दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा.  
•    15 सितंबर-2024 - रविवार के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं.
•    16 सितंबर, 2024 - बारावफात के मौके अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंकों में अवकाश  रहेगा.
•    17 सितंबर, 2024 -  मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक और रायपुर में बैंक बंद रहेंगे.
•    18 सितंबर, 2024 - पंग-लहबसोल की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
•    20 सितंबर, 2024 - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे.
•    21 सितंबर, 2024 - श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहने वाला है.
•    22 सितंबर, 2024 - रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
•    23 सितंबर,2024 - महाराजा हरिसिंह के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहने वाला है.
•    28 सितंबर, 2024 - चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
•    29 सितंबर, 2024 - रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाला है.

बैंकों में छुट्टी रहने पर भी नहीं रुकेगा काम

सितंबर के महीने में 30 दिनों में से 15 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहने वाला है. हर दूसरे दिन बैंक बंद होने के बाद भी आप अपने बहुत से कार्यों को पूरा कर सकते हैं. कैश ट्रांजैक्शन के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके जरिए बैंकों के अवकाश वाले दिन भी आपके जरूरी काम नहीं रुकेंगे.

बैंक बंद होने पर ऐसे निपटाएं काम

बैंक बंद होने की वजह से आपको ब्रांच में जाकर जरूरी काम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि इन दिनों बैंक की सभी ऑनलाइन सर्विसेज चालू रहेंगी. आप नेट बैंकिंग से लेकर यूपीआई, एसएमएस और एटीएम सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं. बैंक की वेबसाइट पर भी जाकर आप अपने ऑनलाइन वर्क को पूरा कर सकते हैं.
कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. Net Banking की सुविधा 24X7 चालू रहती है. किसी तरह की समस्या के लिए आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं. RBI की छुट्टी की सूची https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर जाकर भी देख सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago