✕

होम / यूटिलिटी / LIC ने पॉलिसीहोल्डर्स को दी चेतावनी, कहा- न करें ये काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

LIC ने पॉलिसीहोल्डर्स को दी चेतावनी, कहा- न करें ये काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने भी पॉलिसी होल्डर्स के लिए चेतावनी जारी की है, ताकि उन्हें बड़ा नुकसान ना हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने पॉलिसी-होल्डर्स को लेकर एक चेतावनी जारी की है. एलआईसी के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति या बिजनेसेस पॉलिसी होल्डर को करेंट बीमा पॉलिसी के बदले अच्छी रकम देकर उसे खरीदने का लालच दें, तो उन्हें उसके झांसे में पड़ना चाहिए. पिछले कई दिनों से एलआईसी को लेकर ऐसी खबरें चल रही थीं, जिसको लेकर एलआईसी ने सफाई दी है. LIC ने सभी पॉलिसीधारकों से आग्रह किया है कि वे अपनी पॉलिसी के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले अत्यधिक सावधानी बरतें, जो उनके परिवार के जोखिम कवरेज और वित्तीय स्थिरता से समझौता कर सकता है.

उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

एलआईसी ने सीधे-सीधे लोगों को इस तरह के प्रलोभन से दूर रहने के लिए कहा है. उसका कहना है कि पॉलिसी होल्डर्स अपनी बीमा पॉलिसी को लेकर कोई भी डिसिजन काफी सोच-समझकर लें. इससे उनकी फैमिली का इंश्योरेंस कवर रिस्क बढ़ सकता है. वहीं उनकी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को भी धक्का लग सकता है. कॉर्पोरेशन ने क्लैरिफाई किया कि ऐसे ट्रांजैक्शंस के संबंध में पूर्व कर्मचारियों या व्यक्तियों की ओर दिया गया कोई भी बयान पर्सनल है और एलआईसी इसका समर्थन नहीं करता है. एलआईसी ने इन ट्रांजैक्शंस से संबंधित किसी भी जिम्मेदारी या लायबिलिटी से इनकार किया है.

LIC ने इस मामले दी सफाई

LIC की ओर से ये भी साफ कर दिया गया है कि उसने इस तरह का कोई सेटअप नहीं बनाया है, ना ही ऐसा कोई प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जहां लोग अपनी पॉलिसी को सरेंडर करने के बजाय उसे सेल आउट कर दें. LIC के कर्मचारी और एजेंट भी इस तरह की किसी गतिविधि में संलिप्त नहीं है. इस तरह का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति से उनका कोई लेना-देना नहीं है. LIC ने अपने बयान में ये भी कहा है कि उसकी किसी भी पॉलिसी की सेल या ट्रांसफर बीमा अधिनियम 1938 के तहत होता है. इसलिए ग्राहकों को कोई अगर इस तरह के प्रलोभन देता है, तो उससे पहले वह LIC के किसी कर्मचारी या एजेंट से इस बारे में कन्फर्मेशन कर ले.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago