✕

होम / यूटिलिटी / LIC ने लॉन्च किए 4 नए प्लान, युवा और महिलाओं के लिए फायदेमंद, जानिए सारे बेनिफिट्स

LIC ने लॉन्च किए 4 नए प्लान, युवा और महिलाओं के लिए फायदेमंद, जानिए सारे बेनिफिट्स

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) ने 4 नए इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किए हैं. ये प्लान ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से उपलब्ध होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC ने अपने कस्टमर्स को टर्म इंश्योरेंस का बेनिफिट देने और लोन रिपेमेंट से सुरक्षा देने के लिए एक साथ 4 नए प्लान को पेश किया है. इसे कस्टमर्स ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं. ये प्लान LIC की युवा टर्म, LIC की डिजी टर्म, LIC की युवा क्रेडिट लाइफ और LIC की डिजी क्रेडिट लाइफ के नाम से उपलब्ध होंगे. LIC के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ मोहंती ने इन प्लान को लॉन्च किया. LIC का युवा टर्म प्लान ऑफलाइन उपलब्ध है, जबकि LIC की डिजी टर्म केवल LIC की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध है.

LIC ने क्यों लॉन्च किए नए प्रोडक्ट्स?

LIC ने बताया कि नया युवा टर्म (LIC's Yuva Term) ऑफलाइन एजेंट्स के जरिए ही लिया जा सकता है, जबकि LIC's Digi Term केवल वेबसाइट पर ही उपलब्ध है. इन दोनों प्रोडक्ट्स को उन युवाओं के लिए पेश किया गया है, जो अपनी लाइफ के शुरुआती दौर में ही टर्म इंश्योरेंस लेना चाहते हैं. ये उन्हें एक ऑफलाइन और ऑनलाइन बेहतर विकल्प प्रदान करेगा. इसके साथ ही LIC ने टर्म इंश्योरेंस के जरिए ऋण देनदारियों (Loan Liabilities) को कवर करने के लिए भी नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है. LIC's Yuva Credit Life और LIC's Digi Credit Life. इसमें एलआईसी युवा क्रेडिट ऑफलाइन मोड और एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ केवल ऑनलाइन उपलब्ध है.

LIC's Yuva Term और LIC's Digi Term

LIC's Yuva Term / Digi Term एक नॉन-पार, नॉन-लिंक्ड, लाइफ, इंडिविजुअल, प्योर रिस्क प्लान है, जो पॉलिसी अवधि के दौरान बीमाधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में उसके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है. यह एक गैर-बराबर उत्पाद है जिसके तहत मृत्यु पर देय लाभ की गारंटी है.

क्या है विशेषता?

•    पॉलिसी लेते समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष (अंतिम जन्मदिन) और अधिकतम आयु 45 वर्ष है.
•    मैच्योरिटी पर न्यूनतम आयु 33 वर्ष (अंतिम जन्मदिन) है और अधिकतम आयु 75 वर्ष (अंतिम जन्मदिन) है.
•    न्यूनतम मूल बीमा राशि 50,00,000/- रुपये है और अधिकतम मूल बीमा राशि 5,00,00,000/- रुपये है. पांच करोड़ रुपये से ऊपर की मूल बीमा राशि पर मामले दर मामले के आधार पर विचार किया जा सकता है.
•    आकर्षक उच्च बीमा राशि छूट का लाभ.
•    महिलाओं के लिए विशेष कम प्रीमियम दरें.

LIC's Yuva Credit Life और LIC's Digi Credit Life

LIC's Yuva Credit Life/ Digi Credit Life एक नॉन-पार, नॉन लिंक्ड, लाइफ, व्यक्तिगत, शुद्ध जोखिम योजना है. यह एक शुद्ध रूप से घटती हुई अवधि का बीमा योजना है जिसमें पॉलिसी की अवधि के दौरान मृत्यु लाभ कम हो जाएगा.

पॉलिसी की खास बातें

•    पॉलिसी लेते समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 45 वर्ष है.
•    मैच्योरिटी पर न्यूनतम आयु 23 वर्ष है और अधिकतम आयु 75 वर्ष है.
•    न्यूनतम मूल बीमा राशि रु. 50,00,000/- और अधिकतम मूल बीमा राशि रु. 5,00,00,000/- है.
•    आकर्षक उच्च बीमा राशि छूट का लाभ.
•    महिलाओं के लिए विशेष कम प्रीमियम दरें.
•    पॉलिसी की शुरुआत में पॉलिसीधारक के लिए उपयुक्त ऋण ब्याज दर का विकल्प.
•    पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर देय राशि, बशर्ते पॉलिसी चालू हो और स्वीकार्य दावा मृत्यु पर बीमित राशि होगी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago