✕

होम / यूटिलिटी / LIC ने छात्रों के लिए लॉन्च की स्कॉलरशिप स्कीम, इन्हें मिलेगा फायदा

LIC ने छात्रों के लिए लॉन्च की स्कॉलरशिप स्कीम, इन्हें मिलेगा फायदा

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में बच्चों के लिए एक स्कॉलरशिप स्कीम लॉन्च की है. इसके तहत 10वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप या आपके बच्चे अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को आगे पढ़ाई में सहायता देने के लिए गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप स्कीम 2024 (Golden Jubilee Scholarship Scheme- 2024) लॉन्च की है. इस स्कीम के तहत छात्रों को हर साल 40 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप मिलेगी. तो आइए आपको इस स्कीम से जुड़ी सारी जानकारी देते हैं.

इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
भारतीय जीवन बीमा निगम में बच्चों के लिए एक स्कॉलरशिप स्कीम लॉन्च की है, जिसका नाम एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप स्कीम 2024 है. एलआईसी की वेबसाइट के अनुसार यह स्कॉलरशिप स्कीम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए है. इसके तहत छात्रों को आर्थिक रूप से मदद की जाएगी, ताकि वह बिना रुकावट के पढ़ाई जारी कर सकें.  इस स्कीम में सिर्फ ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.  वहीं, स्कीम के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2024 है. इसके बाद स्कीम के लिए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.  

इन छात्रों को मिलेगा लाभ
एलआईसी ने कहा कि यह गोल्डन जुबली फाउंडेशन स्कॉलरशिप स्कीम 2024 भारत के उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2021-22, 2022-23 या 2023-24 में न्यूनतम 60 प्रतिशत या उसके बराबर सीजीपीए ग्रेड के साथ दसवीं, बारहवीं, डिप्लोमा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है और शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में किसी कोर्स में फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया है. वही बच्चे इसके लिए पात्र हैं. इस स्कॉलरशिप को दो भागों में बांटा गया है, जिसमें जनरल छात्रवृत्ति और लड़कियों के लिए स्पेशल स्कॉलरशिप शामिल है. वहीं, जनरल स्कॉलरशिप में भी दो भाग हैं, जिनमें पहले में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले बच्चे होंगे और दूसरे में किसी सरकारी कॉलेज से वोकेशनल कोर्स और आईटीआई डिप्लोमा करने वाले छात्र होंगे.

जनरल स्कॉलरशिप में हर साल मिलेंगे इतने पैसे
जनरल स्कॉलरशिप में लड़का और लड़की जो भी पात्र होंगे, उन्हें छात्रवृत्ति मिलेगी. इस सेगमेंट के तहत चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले चयनित छात्रों को प्रति वर्ष 40,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी. वहीं, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बीटेक आदि करने वाले छात्रों को हर साल 30,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी. दूसरी ओर जिन छात्रों ने सरकारी कॉलेज से वोकेशनल कोर्सेस में दाखिला लिया है या फिर सरकारी कॉलेज से आईटीआई कर रहें, उन्हें 20,000 और 10,000 रुपये की स्कॉलरशिप जब तक कोर्स चलेगा तब तक हर साल मिलेगी.

लड़कियों के लिए स्पेशल छात्रवृत्ति
इस स्कीम के तहत जो भी लड़कियां 10वीं के बाद 10+2 पैटर्न के हिसाब से इंटरमीडिएट कर रही हैं या फिर आईटीआई या पॉलिटेक्निक जैसा डिप्लोमा कर रही हैं, उनके लिए अलग स्कॉलरशिप होगी. 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई में मदद के लिए लड़कियों को 15,000 रुपये मिलेंगे, जोकि 7500 रुपये की दो किस्तों में 2 साल तक मिलेंगे.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago