✕

होम / यूटिलिटी / जानें कहां होगा पुणे म्यूजिक फेस्टिवल? Exhicon ने की महत्वपूर्ण घोषणा

जानें कहां होगा पुणे म्यूजिक फेस्टिवल? Exhicon ने की महत्वपूर्ण घोषणा

पुणे स्थित ब्लू रिज में पुणे म्यूजिक फेस्टिवल के साथ पाइनवुड्स गोल्फ क्लब का उद्घाटन होगा. इससे लोगों को एक ही जगह पर संगीत के साथ लग्जरी का अनुभव मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महाराष्ट्र के पुणे स्थित ब्लू रिज में पुणे म्यूजिक फेस्टिवल का भव्य आयोजन होगा. गुरुवार को एक्जिकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड (Exhicon) ने इसकी घोषणा की है. यह रणनीतिक स्थानांतरण कंपनी द्वारा हाल ही में पाइनवुड्स गोल्फ क्लब (Pineswoods golf club) के अधिग्रहण के साथ हुआ. इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने कहा है कि पुणे म्यूजिक फेस्टिवल के दिन पाइनवुड्स गोल्फ क्लब का उद्घाटन होना एक महत्वपूर्ण घटना है. इससे कंपनी को काफी लाभ होगा.

फेस्टिवल में मनोरंजन के साथ लग्जरी का अनुभव

पाइनवुड्स गोल्फ क्लब लग्जरी, एक्सक्लुजिविटी और एलीगेंस का प्रतीक है, जो पुणे में एक ऐतिहासिक लैंडमार्क बनने के लिए तैयार हो गया है. यह प्रतिष्ठित जगह म्यूजिक फेस्टिवल में एक नया आयाम जोड़ेगी, जो संगीत के दीवानों को मनोरंजन के साथ आनंद की प्राप्ति कराएगा. मनोरंजन और लग्जरी के  मिश्रण के साथ इस तरह का यह पहला म्यूजिक फेस्टिवल होगा.

एक्जिकॉन के रेवेन्यू का माध्यम भी बनेगा म्यूजिक फेस्टिवल

हाल ही में बुकमायशो की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में म्यूजिक फेस्टिवल की लोकप्रियता बढ़ रही है. खासकर युवा वर्ग म्यूजिक से जुड़े कार्यक्रमों का हिस्सा बनते हैं. इसी के अनुरूप एक्जिकॉन का लक्ष्य म्यूजिक फेस्टिवल की दुनिया में एक नया मानदंड स्थापित करना है. यह लग्जीरियस जीवनशैली के अनुभवों के साथ मनोरंजन को जोड़ने के लिए एक्जिकॉन की रणनीतिक दृष्टि का एक हिस्सा है. एक्जिकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि पाइनवुड्स गोल्फ क्लब के उद्घाटन के साथ म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन उनकी कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी का माध्यम बनेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

1 week ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

16 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

11 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

11 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago