होम / यूटिलिटी / जानिए आखिर नितिन गडकरी ने कैसे NPA होने से बचाए बैंकों के 3 लाख करोड़ रुपये

जानिए आखिर नितिन गडकरी ने कैसे NPA होने से बचाए बैंकों के 3 लाख करोड़ रुपये

देरी से चल रही परियोजनाओं को लेकर उन्‍होंने कहा कि कुछ को इसी साल में पूरा कर लिया जाएगा जबकि बाकी बची परियोजनाएं अगले एक साल में पूरी हो जाएंगी. उसके लिए केंद्र , राज्य सरकारों के साथ काम कर रही है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

कारोबारियों के कर्ज के चलते बैंकों के NPA हो जाने की खबरें तो अक्‍सर जाती रहती हैं लेकिन बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि उन्होंने कैसे बैंकों के 3 लाख करोड़ रुपए को NPA होने से बचा दिया. उन्होंने राज्यसभा में बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की 415 सड़क परियोजनाएं 95% तक पूरी हो चुकी हैं. ये वो सड़के हैं जिनका काम पहले से ही देरी से चल रहा था. लेकिन अब सरकार ने उनका 95% काम पूरा करके बैंकों के तीन लाख करोड़ रुपए NPA होने से बचा लिए.

आखिर कैसे हुआ यह काम
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि उन्होंने इस काम को कैसे अंजाम दिया. दरअसल जिन सड़कों का काम नितिन गडकरी ने पूरा करवाया ये वो सड़कें थी, जो देरी से पूरी होने वाली कैटेगरी में शामिल थी. अगर इन्हें समय पर पूरा नहीं करवाया जाता तो आगे चलकर और परेशानी हो सकती थी. लेकिन उन्होंने बताया कि हमने सड़कों की राज्यवार मॉनिटरिंग करके इन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाया, जिससे 3 लाख करोड़ रुपया NPA होने से बच गया.

यूपीए सरकार में बंद था इन सड़कों पर काम
राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि 2014 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई उससे पहले 3.85 लाख करोड़ रुपए की कई परियोजनाएं पर काम बंद पड़ा था, जिसके अलग-अलग कारण थे. केंद्र सरकार भविष्य में अब और देरी से पूरी होने वाली परियोजना पर काम करने की तैयारी कर रही है. कुछ सड़कें इसमें ऐसी है जो कि महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों के कारण अपनी डेडलाइन को पार कर चुकी थीं . 

क्‍या रही देरी की वजह
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने बताया कि उन्होंने बैंकों से बात की तो पता चला कि कई कारण से ये सड़क परियोजनाएं बंद पड़ी है, जिसमें जमीनों का अधिग्रहण एक बड़ा कारण था. इसके बाद उन्होंने राज्य सरकारों से बात करके उनका अधिग्रहण करवाया और बैंकों का तीन लाख करोड़ रुपया NPA होने से बचा लिया.  उन्होंने यह भी बताया कि अगले 3 महीने में सरकार उन सभी डिले प्रोजेक्ट को सुपरवाइज करने जा रही है और उन्हें कॉन्ट्रैक्ट बेस पर पूरा करवाने जा रही है. उन्होंने कहा कि पहचान कराने पर पता चला कि देश में तकरीबन 719 परियोजनाएं हैं जो कि अपनी समय सीमा को पार कर चुकी है, जिसकी एक बड़ी वजह कोविड-19 रही है.

उन्होंने कहा कि इनके पूरा होने में कई और समस्याएं भी आ रही थी, जिसमें भूमि अधिग्रहण, स्टेट्यूटरी क्लीयरेंस, अतिक्रमण, मिट्टी ना मिलना, कानून और व्यवस्था, खराब परफॉर्मेंस ऑफ कांट्रेक्टर और कई राज्यों में होने वाला औसत मानसून इन परियोजनाओं की देरी के कारणों में शामिल था. उन्होंने कहा कि सरकार ने 719 परियोजनाओं में से 268 प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो कि 1 साल से कम के समय पर पूरे हो जाएंगे जबकि 438 प्रोजेक्ट इसी वित्तिय वर्ष में पूरे होने जा रहे हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago