✕

होम / यूटिलिटी / आयकर विभाग ने शुरू की 'Discard Returns' सुविधा, आपको ऐसे मिलेगा फायदा 

आयकर विभाग ने शुरू की 'Discard Returns' सुविधा, आपको ऐसे मिलेगा फायदा 

इनकम टैक्स विभाग ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसे 'डिस्कार्ड रिटर्न' नाम दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टैक्सपेयर्स की सहूलियत में इजाफा करते हुए आयकर विभाग (IT Department) ने एक और पहल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभाग ने 'डिस्कार्ड रिटर्न' नाम की सुविधा शुरू कर दी है, जिसके तहत टैक्सपेयर आयकर रिटर्न दाखिल करने के बाद भी उसे खारिज या वापस ले सकेंगे. हालांकि, शर्त यह है कि टैक्सपेयर ने रिटर्न को सत्यापित (Verify) न किया हो. दूसरे शब्दों में कहें तो दाखिल किए गए ITR को वेरिफाई करने से पहले आयकर विभाग के रिकॉर्ड से हटाया जा सकेगा.

पहले थी ये व्यवस्था
पहले की व्यवस्था के तहत टैक्सपेयर्स दाखिल आयकर रिटर्न (ITR) वापस लेने नहीं ले सकते थे. आईटीआर में यदि कोई गलती रह जाती थी, तो संशोधित रिटर्न फाइल करना पड़ता था. इसके लिए टैक्सपेयर को फिर से वही लंबी प्रक्रिया दोहरानी पड़ती थी, जिसमें काफी समय बर्बाद हो जाता था. इसी को ध्यान में रखते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 'डिस्कार्ड रिटर्न' की सुविधा शुरू की है. नई व्यवस्था में टैक्सपेयर संशोधित की बजाए नया ITR फाइल कर सकेंगे.

सबकुछ हो जाएगा आसान
संशोधित ITR भरने के लिए पुराने रिटर्न को वेरिफाई करना जरूरी होता था. कहने का मतलब है कि अगर किसी करदाता ने रिटर्न दाखिल कर दिया है और बाद में किसी त्रुटी का पता चलने पर उसे दुरुस्त करना चाहता है, तो उसे पहले वही आईटीआर को वेरिफाई करना होता था और उसके बाद संशोधित रिटर्न दाखिल करना पड़ता था. कई बार ऐसे मामलों में विभाग की तरफ से नोटिस भी जारी किए जाते थे. लेकिन नई व्यवस्था से सबकुछ काफी आसान हो जाएगा. अब टैक्सपेयर त्रुटि वाला रिटर्न वापस ले सकेगा. हालांकि, टैक्सपेयर्स निम्न बातों का ध्यान रखना होगा. जैसे कि भरा गया रिटर्न ऑनलाइन या ऑफलाइन सत्यापित नहीं किया गया हो. आयकर रिटर्न वित्त वर्ष 2023-24 के बाद का ही भरा होना चाहिए. सिर्फ एक अप्रैल 2023 के बाद के ही रिटर्न को वापस लिया जा सकेगा. साथ ही पुराने रिटर्न को डिस्कार्ड करने के बाद यदि नया रिटर्न तय डेट के बाद भरा जाता है, तो नियमों के अनुसार जुर्माना लगेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago