होम / कोर्ट कचहरी / जानिए सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले को लेकर रक्षा मंत्रालय पर जताई नाराजगी?

जानिए सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले को लेकर रक्षा मंत्रालय पर जताई नाराजगी?

SC में OROP पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सहित तीन जजों की बेंच ने सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को वन रैंक वन पेंशन एरियर के भुगतान में देरी के लिए रक्षा मंत्रालय को फटकार लगाई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश के हजारों पेंशनभोगी सैन्‍यकर्मियों से जुड़े OROP (ओआरओपी) के एक मामले की सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय से उनकी पेंशन की एरियर अवधि बढ़ाने को लेकर जवाब मांगा है. इस मामले की सुनवाई देश के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने की. उन्‍होंने सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को OROP एरियर के भुगतान में देरी के लिए रक्षा मंत्रालय को फटकार लगाई. पीठ ने रक्षा मंत्रालय को यह स्पष्ट करने का आदेश दिया कि इस साल मार्च में भुगतान करने के निर्देर्शों के बीच बकाये के भुगतान की समय सीमा क्यों बढ़ाई गई? 


रक्षा मंत्रालय के पास नहीं है ये अधिकार 
इस मामले की सुनवाई में सेवानिवृत्त कर्मियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी पेश हुए और कहा कि शीर्ष अदालत द्वारा पारित आदेश को संशोधित करने का अधिकार विभाग के पास कैसे हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि इस अवधि के दौरान 4 लाख पेंशनभोगियों की मृत्यु हो चुकी है और वे पेंशन का दावा नहीं कर सकते हैं.

अदालत हुई सख्‍त 
रक्षा मंत्रालय के इस कदम पर सीजेआई ने रक्षा मंत्रालय पर भारी पड़ते हुए टिप्पणी की कि अगर वे अपने घर की चीजों को ठीक नहीं कर सकते हैं तो अदालत रक्षा मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी करेगी. इस मामले में पीठ ने रक्षा मंत्रालय के सचिव से जवाब मांगने के लिए एक आदेश पारित किया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित एकतरफा निर्णय के बावजूद ये आदेश क्यों पारित किए थे ? सीजेआई ने यह भी कहा कि 15 मार्च के बाद 9% की दर से ब्याज देने का निर्देश दिया जाएगा जिसे वह फिलहाल नहीं जोड़ रहे हैं और हलफनामा दाखिल करने को कहा है. अब इस मामले पर होली की छुट्टियों के बाद सुनवाई होगी.

आखिर क्‍या था OROP मामला 
इस मुद्दे की पृष्ठभूमि को समझने के लिए, केंद्र सरकार ने 7 नवंबर, 2015 को एक अधिसूचना के माध्यम से OROP योजना की शुरुआत की थी. शीर्ष अदालत ने मार्च 2022 के महीने में एक निर्णय दिया जहां उसने केंद्र की OROP योजना को बरकरार रखा और बकाया राशि का भुगतान 3 महीने के भीतर करने का निर्देश दिया. लेकिन रक्षा मंत्रालय ने बाद में बकाया भुगतान की तिथि में बार-बार बदलाव किया और सितंबर 2022 और फिर जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया गया. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को मार्च 2023 के बीच तक बकाया भुगतान पूरा करने का निर्देश दिया था. लेकिन जनवरी में रक्षा मंत्रालय द्वारा एकतरफा आदेश पारित किया गया था, जिसने समय सीमा को और बढ़ा दिया और जारी किया कि भुगतान चार समान, त्रैमासिक किश्तों में किया जाएगा.



 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

10 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

25 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

35 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago