✕

होम / यूटिलिटी / Jio ने ग्राहकों की बढ़ाई टेंशन, महंगा किया मोबाइल रिचार्ज, इस दिन से लागू होंने नए प्लान

Jio ने ग्राहकों की बढ़ाई टेंशन, महंगा किया मोबाइल रिचार्ज, इस दिन से लागू होंने नए प्लान

जिस बात के कयास चुनाव के बाद से लगातार लगाए जा रहे थे कि टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में इजाफा कर सकती है. उसकी शुरुआत रिलायंस जियो ने कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है. जियो अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स को महंगा करने वाला है और इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. जियो ने अपने मौजूदा पॉपुलर प्लान्स को को पहले के मुकाबले महंगा कर दिया है और नई कीमत 3 जुलाई से लागू होगी. आइए डिटेल में आपको बताते हैं कि जियो ने कौन से प्लान्स को महंगा किया है.

3 जुलाई से लागू होंगे नए रेट

रिलायंस जियो ने हाल ही में टैरिफ बढ़ोतरी की घोषणा की है. मौजूदा सभी डेटा प्लान को को थोड़ा और महंगा कर दिया गया है. ये नए रेट 3 जुलाई 2024 से महंगे हो जाएंगे. जियो का सबसे सस्ता प्लान 155 रुपये की जगह 189 रुपये में मिलेगा. जियो ने प्लान में 22% की बढ़ोतरी है. हैरानी की बात यह है कि इस बढ़ोतरी की घोषणा जियो ने भारती एयरटेल से पहले की है. जियो ने अपने 19 प्लान के टैरिफ बढ़ाए हैं, जिनमें 17 प्रीपेड प्लान और दो पोस्टपेड ऑप्शन हैं.

महंगा हुआ मंथली प्लान

नए टैरिफ प्लान के मुताबिक पहले जिस 28 दिनों के वैलिडिटी वाले मंथली प्लान के लिए 155 रुपये देने पड़ रहे था अब 189 रुपये देने होंगे और इस प्लान पर 2 जीबी डेटा मिलेगा. 28 दिनों के वैलिडिटी वाले 209 रुपये प्लान के लिए 249 रुपये देने गोंगे जिसपर 1 जीडी डेटा मिलेगा. 239 रुपये वाले प्लान के लिए 299 रुपये 1.5 जीबी डेटा प्रति दिन, 299 रुपये वाले प्लान के लिए 2.5 जीबी डेटा प्रति दिन के साथ 349 रुपये का भुगतान करना होगा. 28 दिनों वाले 349 रुपये के प्लान जिसपर 2.5 जीबी प्रति दिन डेटा मिल रहा था उसके लिए 399 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि 399 रुपये वाले प्लान के लिए 449 रुपये का भुगतान करना होगा जिसपर 3 जीबी डेटा मिलेगा.

 

पोस्टपेड प्लान में भी की बढ़ोतरी

जियो ने दो पोस्टपेड प्लान में बढ़ोतरी की है. 299 रुपए के पोस्टपेड में इजाफा कर 349 रुपए का कर दिया गया है. जिसमें 30 जीबी डाटा फ्री मिलता है. वहीं दूसरी ओर 399 रुपए के पोस्टपेड प्लान में इजाफा कर 449 रुपए कर दिया गया है. इस प्लान में 75 जीबी महीने का डाटा मिलता है.

Airtel और VI भी बढ़ा सकते हैं टैरिफ 

रिलायंस जियो के टैरिफ बढ़ाने के फैसले के बाद अब माना जा रहा है कि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी मोबाइल टैरिफ बढ़ा सकती है. दरअसल पिछली बार दिसंबर 2021 में इन कंपनियों ने टैरिफ बढ़ाया था. उसके बाद टेलीकॉम कंपनियों ने 5जी स्पेक्ट्रम खऱीदते हुए 5जी सर्विसेज को लॉन्च किया जिसमें कंपनियों को भारी निवेश करना पड़ा है. चुनावों के खत्म होने का कंपनियों को इंतजार था जिसके बाद जियो ने टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया गया है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago