✕

होम / यूटिलिटी / इस जरूरी डॉक्‍यूमेंट को हर 10 साल में करना होगा अपडेट, जानिए क्‍या देने होंगे दस्‍तावेज

इस जरूरी डॉक्‍यूमेंट को हर 10 साल में करना होगा अपडेट, जानिए क्‍या देने होंगे दस्‍तावेज

आधार कार्ड को लेकर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मंत्रालय ने नया नियम जारी कर दिया है. इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मंत्रालय के नए नोटिफिकेशन के बाद अब आधार कार्ड को हर दस साल में अपडेट करना जरूरी होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में मौजूदा समय में एक दस्‍तावेज ऐसा है जिसकी हमें अक्‍सर जरूरत पड़ती है और वो है हमारा आधार कार्ड. इस आधार कार्ड को लेकर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मंत्रालय ने नया नियम जारी कर दिया है. इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मंत्रालय के नए नोटिफिकेशन के बाद अब आधार कार्ड को हर दस साल में अपडेट करना जरूरी होगा. अगर आपने इसे बीच में अपडेट कराया है तो फिर आपके लिए परेशानी नहीं होगी. अन्‍यथा आपके लिए ये जरूरी होगा.

कौन-कौन से दस्‍तावेज देने होंगे

आईटी एवं इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मंत्रालय की ओर से किए गए इस बदलाव में अगर आपने 10 साल में एक बार भी आधार अपडेट नहीं कराया है तो आपको इसके लिए क्‍या करना होगा ये हम आपको बताते हैं. नए नियम के अनुसार आपको अपनी पहचान यानी प्रूफ ऑफ आईडेंटिटी और अपना पता यानि प्रूफ ऑफ एड्रेस भी देना होगा. इसे आप ऑनलाइन तरीके से भी कर सकते हैं.

बड़ी संख्‍या में लोगों ने नहीं करवाएं हैं अपडेट

अब तक देश में 90 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं. इसमें एक बड़ी संख्‍या ऐसे लोगों की है जिन्‍होंने पिछले 10 साल से अभी तक आधार कार्ड में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें ज्‍यादातर लोगों की संख्‍या ग्रामीणों की है. ऐसे में आईटी मंत्रालय की ओर से ये कहा गया है कि 10 साल में अपडेट करना होगा. अगर किसी की मृत्‍यु हो गई है तो उसकी भी सूचना अपडेट करनी होगी.

कैसे करवाएं अपडेट

आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए आपको माई आधार पोर्टल पर जाना होगा. उसके बाद अपडेट में जाकर आप वहां अपना पहचान और पते का डॉक्‍यूमेंट सेव करके इसे अपडेट कर सकते हैं. इस अपडेट के पीछे सरकार की मंशा अपने डेटा को और स्‍ट्रॉंग और अपडेट करने की है. जिसके जरिए सरकार को हर आदमी की अपडेट जानकारी भी मिल जाएगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago