होम / यूटिलिटी / रेलवे काउंटर से लिया गया टिकट यदि खो गया तो फिर क्या होगा? जानिए यह जरूरी नियम

रेलवे काउंटर से लिया गया टिकट यदि खो गया तो फिर क्या होगा? जानिए यह जरूरी नियम

यदि काउंटर से लिया गया टिकट खो जाए या फिर फट जाए तो क्या होगा? अक्सर लोग इससे अनजान रहते हैं और ऐसा मान बैठते हैं कि वे यात्रा नहीं कर सकते.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली : DIGITAL India के जमाने में IRCTC से ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करने की संख्या तेजी से बढ़ रही है, पर अभी भी कई लोग हैं, जो ट्रेन में सीट का रिजर्वेशन ऑनलाइन नहीं ऑफलाइन बुक करवाते हैं. यानी रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक करवाते हैं.

तत्काल टिकट के दौरान होती है भीड़
रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर अक्सर तत्काल टिकट बुक करवाने के दौरान अच्छी-खासी भीड़ देखी जाती है. पर क्या आपको पता है कि यदि काउंटर से लिया गया टिकट खो जाए या फिर फट जाए तो क्या होगा? अक्सर लोग इससे अनजान रहते हैं और ऐसा मान बैठते हैं कि वे यात्रा नहीं कर सकते, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. रेलवे ने इसके लिए व्यवस्था कर रखी है.

काउंटर टिकट खोने पर क्या है नियम
रेलवे के नियम के अनुसार, यदि काउंटर से लिया गया टिकट खो जाए, तो आप स्टेशन मास्टर से डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं. पर हां, इसके लिए एक्स्ट्रा चार्ज भी लगेगा. यदि रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले आपने डुप्लीकेट टिकट बनवा लिया तो आपको प्रति पैसेंजर के हिसाब से बस कुछ क्लर्कियल चार्ज देना होगा.

रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद कितना देना होगा जुर्माना
यदि, आपको रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद ये पता चलता है कि आपका टिकट गुम हो चुका है तो फिर आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. नियम के अनुसार, रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद यदि आप डुप्लीकेट टिकट बनवाते हैं तो आपको पूरे किराये का 50 प्रतिशत बतौर जुर्माना देना होगा. ध्यान देने की ये बात भी है कि यदि आपका टिकट RAC में है तो चार्ट बनने के बाद डुप्लीकेट टिकट इश्यू नहीं होगा.

फटे हुए टिकट को लेकर क्या है रूल
वहीं, यदि आपके पास टिकट है, पर वह फट चुका है, तो भी आप डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं. फटे हुए टिकट के बदले में यदि आप रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद डुप्लीकेट टिकट इश्यू करवाते हैं तो आपको पूरे किराये का 25 प्रतिशत बतौर जुर्माना देना होगा.

VIDEO : IRCTC नहीं बेचेगी यात्री डेटा, मॉनेटाइजेशन स्कीम ली वापस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

4 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

आज शेयर बाजार की कैसी होगी शुरुआत? GIFT Nifty से मिले मजबूत संकेत, इन शेयरों पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,005.85 के स्तर पर पहुंच गया.

1 hour ago

SBI का बड़ा डिजिटल अपग्रेड! YONO ऐप में जुड़े AI फीचर्स, अब एक प्रक्रिया में खुलेंगे 3 अकाउंट

SBI ने YONO प्लेटफॉर्म पर 3-इन-1 डिजिटल ऑनबोर्डिंग सुविधा शुरू की है. इससे ग्राहक एक ही प्रक्रिया में सेविंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और SBI Cap Securities के साथ ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकेंगे.

45 minutes ago

सुभाष चंद्रा से जुड़ी कंपनी को मिलेगा Zee में 20% तक हिस्सा, ₹3,143 करोड़ के वारंट इश्यू पर मुहर

कंपनी ने प्रत्येक ESOP का एक्सरसाइज प्राइस 126 रुपये तय किया है. ज़ी ने कहा कि यह योजना SEBI के शेयर-आधारित कर्मचारी लाभ संबंधी नियमों के अनुरूप लागू की जाएगी.

1 hour ago

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल एक साल बढ़ा, जुलाई 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

विक्रम मिस्री जुलाई 2024 से भारत के 35वें विदेश सचिव के रूप में कार्यरत हैं. उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल की हैं.

1 hour ago

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

17 hours ago