✕

होम / यूटिलिटी / प्रीमियम न भरने से बंद हो गई आपकी LIC पॉलिसी? तो करें ये काम, फॉलो कीजिए ये स्टेप्स

प्रीमियम न भरने से बंद हो गई आपकी LIC पॉलिसी? तो करें ये काम, फॉलो कीजिए ये स्टेप्स

कई बार पॉलसी का पैसा नहीं चुकाते या रिन्यू नहीं करते तो पॉलिसी लैप्स हो जाती है. इसे शुरू करने के लिए ब्याज समेत भुगतान करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कई बार पॉलसी का पैसा नहीं चुकाते या रिन्यू नहीं करते तो पॉलिसी लैप्स हो जाती है. अक्सर प्रीमियम समय पर न भरने के कारण भी LIC पॉलिसी बंद भी हो जाती है. एलआईसी पॉलिसी बंद होने के पीछे मुख्य कारणों में से एक प्रीमियम न भरना भी है, लेकिन इसे फिर से शुरू करने के लिए पॉलिसीधारक को बस कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है. अगर आप भी अपनी बंद पड़ी एलआईसी पॉलिसी को फिर से शुरू करना चाहते हैं तो यहां जान लीजिए इसका क्‍या तरीका है.

ये है पॉलिसी को दोबारा शुरू करने का तरीका

पॉलिसीधारक को पॉलिसी को फिर से शुरू करने के लिए सभी बकाया प्रीमियम और ब्याज का भुगतान करना होता है. पॉलिसी को दोबारा शुरू करने के लिए पॉलिसीधारक को एजेंट या फिर ब्रांच में जाकर एलआईसी पॉलिसी रिवाइज की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. इसके लिए ग्राहक सेवा को कॉल करके भी पूछताछ की जा सकती है. पॉलिसी को दोबारा शुरू करने के लिए जो भी विशेष रिपोर्ट या मेडिकल रिपोर्ट की आवश्यकता होती है उसका भुगतान पॉलिसीहोल्डर द्वारा किया जाता है.

LIC पॉलिसी को फिर से शुरु करना चाहते हैं तो करें ये काम

•    पॉलिसीधारक को पॉलिसी को फिर से शुरू करने के लिए पिछले बकाया प्रीमियम को भरना जरूरी होता है.
•    इसके बाद पॉलिसी को दोबारा शुरू करने के लिए पॉलिसीधारक को एजेंट या फिर ब्रांच में जाकर आप एलआईसी पॉलिसी रिवाइज प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं.
•    एलआईसी पॉलिसी को दोबारा शुरू करने के लिए जो भी विशेष रिपोर्ट या मेडिकल रिपोर्ट की आवश्यकता होती है उसका भुगतान पॉलिसीहोल्डर द्वारा किया जाता है.
•    इसके अलावा आप कस्टमर केयर पर कॉल करके भी पूछताछ कर सकते है. इसके लिए आपको लेट फाइन भी चुकाना पड़ेगा. इस बात का भी ध्यान रखें कि बीमा कंपनी के नियमों और शर्तों के आधार पर ही पॉलिसी को दोबारा शुरू किया जा सकता है.

क्‍या होता है अनक्‍लेम्‍ड अमाउंट

कई बार अकाउंट होल्डर्स तमाम समस्‍याओं के कारण प्रीमियम जमा नहीं कर पाते और पॉलिसी को सरेंडर भी नहीं करते. ऐसे में उनका पैसा एलआईसी के पास ही पड़ा रहता है. वहीं अगर किसी पॉलिसीधारक की किसी कारण से मौत हो जाती है और नॉमिनी रकम को सालों तक क्‍लेम भी न करे, तो इस तरह के पैसों को एक निश्चित समय के बाद अनक्‍लेम्‍ड मान लिया जाता है. ऐसे अनक्‍लेम्‍ड मनी को भी चेक करने की सुविधा आपको एलआईसी द्वारा दी जाती है.

ऐसे चेक करें अनक्‍लेम्‍ड अमाउंट

Unclaimed Amount चेक करने के लिए आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद सबसे नीचे आएं और वहां दिए गए विकल्‍पों के बीच Unclaimed Amounts of Policyholders पर जाएं और क्लिक करें. इसके बाद एक विंडो ओपन होगी जिसमें आपसे पॉलिसी नंबर, पॉलिसीहोल्डर का नाम, जन्मतिथि और पैन कार्ड नंबर की जानकारी मांगी जाएगी. ये जानकारी देने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा. अगर एलआईसी में आपका कोई पैसा है तो वह सबमिट पर क्लिक करते ही दिख जाएगा. इसके बाद आपको पैसा क्‍लेम करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago