✕

होम / यूटिलिटी / किसान विकास पत्र की बढ़ाई गई ब्‍याज दरें, जानिए कितना हुआ इजाफा 

किसान विकास पत्र की बढ़ाई गई ब्‍याज दरें, जानिए कितना हुआ इजाफा 

किसान विकास पत्र छोटी सेविंग करने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को विश्‍वास रहता है कि यहां उनका पैसा सुरक्षित है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्र सरकार ने जनवरी-मार्च 2023 की पहली तिमाही के लिए किसान विकास पत्र की ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है. किसान विकास पत्र एक छोटी सेविंग स्‍कीम है जो लोगों के लिए लांग टर्म सेविंग में योगदान करके अच्‍छा मुनाफा कमाने का साधन है. अपने कम जोखिम और मुनाफे की विश्‍वसनीयता के कारण ये आम लोगों के बीच एक लोकप्रिय निवेश का साधन है. यही नहीं मैच्‍योरिटी टाइम के अंत में, आपको बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच आपके निवेश किए पैसों में बढ़ोत्‍तरी के साथ दोगुना पैसा प्राप्त होता है. 

कितनी बढ़ाई गई हैं ब्‍याज दरें 
किसान विकास पत्र खातों में जमा किए पैसों पर अब सालाना 7.2% की दर से ब्याज मिलेगा. पहले KVP पर दी जाने वाली ब्याज दर 7% थी. इस बढ़ाई गई 7.2% की  ब्याज पर, KVP खाते में निवेश करने पर अगले 120 महीनों के बाद आपका पैसा दोगुना हो जाएगा.

किसान विकास पत्र योजना कौन खोल सकता है
किसान विकास पत्र सिंगल एडल्‍ट, या 3 लोागों के साथ एक ज्‍वाइंट एकाउंट, वयस्‍क न होने की स्थिति में अभिभावक या 10 वर्ष से ऊपर का अवयस्क अपने नाम से खाता खोल सकता है. किसान विकास पत्र निवेश करने वाले लोगों के बीच बड़ा लोकप्रिय है. लोगों को इसमें पूरा भरोसा रहता है कि उनका पैसा पूरा सुरक्षित है और उसकी वैल्‍यू बढ़ रही है. 

कितने प्रकार का होता है किसान विकास पत्र 
(1) किसान विकास पत्र के फॉर्म-1 में आप तीन विकल्‍पों के तहत खाता खोल सकते हैं जोकि 
1- सिंगल होल्डर टाइप अकाउंट
2- ज्‍वाइंट एकाउंट टाइप ए खाता
3- ज्‍वाइंट एकाउंट टाइप बी खाता
अगर आप इस किसान विकास पत्र को डाकघर या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से KVP खाता खोलना चाहते हैं तो आपको उसके लिए क्‍या करना होगा. ये हम आपको विस्‍तार से बताने जा रहे हैं. सबसे पहले आपको बताते हैं कि इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन तरीके से खाता कैसे खोल सकते हैं. 
स्‍टेप 1: DOP इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करें.
स्‍टेप 2: 'सामान्य सेवाएं' > 'सेवा अनुरोध' > 'नए अनुरोध' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: NSC अकाउंट पर क्लिक करें - KVP अकाउंट खोलने के लिए NSC अकाउंट और KVP अकाउंट खोलें.
स्‍टेप 4:  अब आपको वो राशि दर्ज करनी है, जिसके लिए NSC न्यूनतम 1000 रुपये और <100 के गुणकों में खोला जा सकता है) .
स्टेप 5: डेबिट अकाउंट से जुड़े पीओ सेविंग अकाउंट को चुनें
स्टेप 6: इस सेविंग स्‍कीम के नियम और शर्तों को पढ़ने के लिए 'यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें और उसके बाद एग्री पर क्लिक करें.
स्टेप 7: ऑनलाइन जमा करें.
स्टेप 8: ट्रांजेक्शन पासवर्ड डालें और सबमिट करें.
इसके बाद 'खाते' के तहत खोले गए NSC का विवरण देखने के लिए फिर से लॉग इन करें.

कैसे समय से पहले करें बंद 
किसान विकास पत्र के लिए सरकार ने 2 साल 6 महीने का लॉक इन टाइम निर्धारित किया है. 2 साल 6 महीने से पहले अगर आपको इस एकाउंट को बंद करना है तो उसकी अनुमति के लिए भी क्राइटेरिया बनाया गया है:
अगर आपका किसान विकास पत्र में ज्‍वाइंट एकाउंट है तो किसी भी एकाउंट होल्‍डर की मृत्‍यु होने पर ही आप उस एकाउंट को बंद कर सकते हैं.
न्‍यायालय के आदेश पर राजपत्रित सरकारी अधिकारी द्वारा जब्‍ती होने पर आप एकाउंट को बंद कर सकते हैं.

किस स्‍थिति में किया जा सकता है ट्रांसफर 
किसान विकास पत्र में ट्रांसफर की भी सुविधा मिलती है. लेकिन सरकार ने इसके लिए भी कुछ नियम बनाए हैं. जो इस प्रकार है.
1-    खाताधारक की मौत होने पर उसके उत्‍तराधिकारी को जो कानूनी तौर पर मान्‍य हो.
2-    ज्‍वाइंट एकाउंट होल्‍डर में किसी एक की मृत्‍यु होन पर.
3-    न्‍यायालय के आदेश पर. 
4-     संबंधित अधिकारी को खाता गिरवी रखने की स्थिति में 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

35 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

24 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago