✕

होम / यूटिलिटी / Delhi-NCR में डिजिटल रुपए में होगा लेन-देन, जानिए क्या है पूरा मामला?

Delhi-NCR में डिजिटल रुपए में होगा लेन-देन, जानिए क्या है पूरा मामला?

RBI द्वारा लॉन्च किये गए CBDC को अपनाए जाने को लेकर Indusind Bank ने इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से हाथ मिलाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि अब दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों यानी NCR में डिजिटल रुपए में लेन-देन किया जा सकता है और इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के जाने-माने इंडसिंड बैंक (Indusind Bank) ने इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के साथ साझेदारी की है. 

भारत की अपनी डिजिटल करेंसी को मिलेगी स्वीकार्यता
प्राइवेट सेक्टर के जाने-माने इंडसिंड बैंक (Indusind Bank) ने आज इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि डिजिटल रुपए और पिछले साल RBI द्वारा लॉन्च किये गए CBDC (केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी) को अपनाए जाने को लेकर बैंक ने इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से हाथ मिलाया है. बैंक ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि इस साझेदारी की बदौलत दिल्ली-NCR के कुछ चुनिंदा IGL स्टेशनों पर कस्टमर डिजिटल रुपए का इस्तेमाल करके भुगतान कर पायेंगे और भारत की अपनी डिजिटल करेंसी को मंजूरी मिल पाएगी. 

इंडसिंड बैंक का उद्देश्य
इस विषय पर बात करते हुए इंडसिंड बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सुमंत कठपालिया कहते हैं कि UPI के आतंरिक रूप से काम करने के तरीके के हिसाब से कस्टमर्स किसी भी IGL स्टेशन पर जाकर अपने डिजिटल रुपए ऐप के माध्यम से किसी भी UPI QR कोड को स्कैन कर सकते हैं. RBI के CBDC प्रोजेक्ट में भाग लेने वाले प्रमुख बैंकों में से एक होने के नाते इंडसिंड बैंक, CBDC के माध्यम से मिलने वाली महत्ता के बारे में मानता है और डिजिटल करेंसी के इस्तेमाल से अपने कस्टमर्स को डिजिटल पेमेंट का ज्यादा सुविधाजनक एवं व्यापक अनुभव प्रदान करना चाहता है. 

बढ़ाना चाहते हैं यूजर बेस
इसके साथ ही बैंक ने यह जानकारी भी दी है कि डिजिटल रुपए का सोल्यूशन iOS के साथ-साथ एंड्राइड प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रदान करवाया जाएगा ताकि यूजर मनचाहे तरीके से इसका इस्तेमाल कर सकें और इस डिजिटल रुपए ऐप में P2P (Peer 2 Peer) और P2M (Peer 2 Merchant) पेमेंट जैसे फीचर्स भी प्रदान किये जायेंगे जो UPI के QR कोड के साथ आतंरिक रूप से काम कर पायेंगे. CBDC के मामले में पब्लिक सेक्टर का बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) CBDC के यूजर बेस को अगले 3 से 4 महीनों में बढ़ाकर 10 लाख से ज्यादा करना चाहता है. बैंक ऑफ बड़ौदा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जयदीप दत्त रॉय कहते हैं कि हमारे पास लगभग 2.5 लाख यूजर्स हैं और आने वाले 3-4 महीनों के दौरान हम इस संख्या को 10 लाख के पार पहुंचाना चाहते हैं.
 

यह भी पढ़ें: Adani-Hindenburg: SEBI ने कहा लिया जा रहा है एक्शन, अब नहीं चाहिए और समय!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago