✕

होम / यूटिलिटी / IndiGo का होली स्पेशल ऑफर, 1,199 रुपए में कर पाएंगे किफायती हवाई यात्रा

IndiGo का होली स्पेशल ऑफर, 1,199 रुपए में कर पाएंगे किफायती हवाई यात्रा

IndiGo का यह होली स्पेशल डिस्काउंट ऑफर यात्रियों के लिए न सिर्फ सस्ती यात्रा की सुविधा प्रदान करता है, बल्कि विभिन्न ऐड-ऑन पर भी आकर्षक छूट उपलब्ध कराता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

होली का त्योहार हर साल खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है, और इस बार भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों के लिए इस खुशी को और भी खास बना दिया है. दरअसल, इंडिगो ने होली स्पेशल डिस्काउंट के तहत 1,199 रुपए से शुरू होने वाले किफायती हवाई किराए की घोषणा की है. इस ऑफर से न केवल घरेलू यात्रा सस्ती होगी, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर भी विशेष छूट का लाभ मिलेगा. यह ऑफर उन यात्रियों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो त्योहारी सीजन में अपने परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं. तो आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

होली गेटअवे सेल की शुरुआत

इंडिगो ने अपनी “होली गेटअवे सेल” की शुरुआत की है, जो 10 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च तक जारी रहेगी. इस सेल में यात्रा की अवधि 17 मार्च 2025 से 21 सितंबर 2025 तक है. इस दौरान, यात्रियों को 1,199 रुपए से शुरू होने वाले एकतरफा किराए का लाभ मिलेगा. वहीं, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए किराया 4,199 रुपए से शुरू होगा. इस ऑफर से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों प्रकार की यात्रा करने वालों को लाभ मिलेगा.

ऐड-ऑन पर आकर्षक डिस्काउंट

इंडिगो ने अपनी फ्लाइट्स के साथ कई ऐड-ऑन पर भी डिस्काउंट का ऐलान किया है. ग्राहकों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय टिकट पर अतिरिक्त सामान (15 किग्रा, 20 किग्रा, 30 किग्रा) पर 20% तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा, अपनी पसंदीदा सीट चुनने पर 35% की छूट, पहले से बुक किए गए खाने पर 10% की छूट, और इमरजेंसी XL सीटों पर विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है. घरेलू क्षेत्रों के लिए इमरजेंसी XL सीट की कीमत 599 रुपए और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए 699 रुपए से शुरू होती है.

आकर्षक छूट और डिस्काउंट के अवसर

इसके अतिरिक्त, इंडिगो ने फास्ट फॉरवर्ड पर 50% तक की छूट, 6E प्राइम और 6E सीट एंड ईट पर 30% तक की छूट की घोषणा की है. फ्लाइट बुकिंग पर इंडिगो वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से 5% तक का डिस्काउंट भी उपलब्ध है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

12 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago