✕

होम / यूटिलिटी / यहां खुला देश का पहला Swadesh Reliance Retail Store, Nita Ambani ने किया उद्घाटन!

यहां खुला देश का पहला Swadesh Reliance Retail Store, Nita Ambani ने किया उद्घाटन!

भारत में देश का पहला Swadesh Reliance Retail Store खोला गया है और Nita Ambani ने इस स्टोर का उदघाटन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी ने हाल ही में देश के पहले स्वदेश रिलायंस रिटेल स्टोर (Swadesh Reliance Retail Store) का उदघाटन किया है. आइये जानते हैं आखिर इसे ‘स्वदेश स्टोर’ क्यों कहा जा रहा है और इसके कुछ खास फीचर्स क्या हैं?

मिलेंगे सदियों पुरानी तकनीक से बने उत्पाद
इससे पहले कि हम इस स्टोर के खास फीचर्स के बारे में जानें, आपको बता दें कि यह स्टोर हैदराबाद राज्य के जुबली हिल क्षेत्र में मौजूद है और यह स्टोर कुल 20,000 स्क्वेयर फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है. आपको बता दें कि इस स्टोर में आपको भारत के कुशल और टैलेंटेड कारीगरों द्वारा क्षेत्रीय वस्तुओं की मदद से हाथों से बनाये गए उत्पाद देखने को मिलेंगे. साथ ही आपको यह भी बता दें कि यह उत्पाद सदियों पुरानी तकनीकों और क्षेत्रीय वस्तुओं का इस्तेमाल करके बनाये गए हैं. 

स्टोर में क्या-क्या मिलेगा?
इस स्टोर में जाने वाले लोगों को भारत में मौजूद विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों, कपड़ों, हथकरघों और टेक्सटाइल से जुड़े उत्पादों को जानने का मौका मिलेगा और साथ ही इन उत्पादों के पीछे मौजूद कहानियों के बारे में भी वह जान पायेंगे. इतना ही नहीं, स्टोर में जाने वाले लोग हर उत्पाद के साथ-साथ उसको बनाने वाले लोगों की कहानियों के बारे में भी जान पायेंगे. इस स्टोर में ‘स्कैन करें एवं जानें’ नाम का एक फीचर होगा जिसकी वजह से यह संभव हो पायेगा. साथ ही इस स्टोर में एक विशेष कस्टमाइजेशन सुविधा भी होगी जिसकी मदद से कस्टमर्स स्वदेश (Swadesh Reliance Retail Store) के साथ मिलकर अनोखे उत्पादों का निर्माण भी कर पायेंगे. 

स्वदेश लाएगा क्रांति 
इतना ही नहीं अगर आपको कैफे में बैठकर कॉफ़ी पीना बेहद पसंद है तो भी आप इस स्टोर में जा सकते हैं और अपना समय यहां बिता सकते हैं. इस स्टोर में एक फार्म-टू-टेबल कैफे भी है. इस स्वदेश स्टोर की बदौलत कारीगरों और शिल्पकारों को अपने जीवन यापन के लिए ज्यादा टिकाऊ मौके भी मिल पाएंगे. मीडिया के साथ साझा की गई रिलीज में कहा गया है कि स्वदेश (Swadesh Reliance Retail Store) का लक्ष्य भारत की सदियों पुरानी कला और शिल्प को क्रांति प्रदान करना है और उस तरीके में क्रांति करना भी है, जिसकी बदौलत दुनिया भर में भारत के कला और शिल्प को संभालकर रखा जाता है. 
 

यह भी पढ़ें: इस दिवालिया कंपनी पर Baba Ramdev ने रखा हाथ, बदल गई किस्मत

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago