✕

होम / यूटिलिटी / भारतीयों ने 2022 में दुबई में घर खरीदने के लिए खर्च कर डाले इतने सौ करोड़ रुपये 

भारतीयों ने 2022 में दुबई में घर खरीदने के लिए खर्च कर डाले इतने सौ करोड़ रुपये 

दुबई रेंटल मार्केट, जिसने कोविड-19 के दौरान 30% की गिरावट देखी थी, अब 2015-16 के स्तर पर वापस आ गया है, जो शहर के रियल स्‍टेट बाजार के लिए सबसे ज्‍यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर में भले ही पिछले कई महीनों से अलग-अलग अर्थव्‍यवस्‍थाओं पर संकट छाया हुआ हो लेकिन रियल स्‍टेट का एक डेटा बता रहा है कि भारतीय अमीरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. हालात ये है कि वर्ष 2022 में भारतीय अमीरों ने दुबई में घर खरीदने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर डाले. 2022 के रियल एस्टेट का डेटा बता रहा है कि दुबई के बाजार में पिछले साल भारतीयों ने 16 बिलियन दिरहम, या 35,500 करोड़ रुपये प्रापर्टी खरीदने में खर्च कर दिए. ये आंकड़ा 2021 से काफी ज्‍यादा है.

2021 से ज्‍यादा निवेश हुआ दुबई में 
रियल स्‍टेट की रिपोर्ट बता रही है कि 2022 में भारतीय अमीरों ने दुबई में घर खरीदने में 35500 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. दुबई की करेंसी के अनुसार देखें तो भारतीयों ने 16 बिलियन दिरहम खर्च कर दिए. जबकि 2021 में भारतीयों ने लगभग 9 बिलियन दिरहम खर्च कर दिए थे. ये 2021 के मुकाबले दोगुना से थोड़ा कम है. दुबई में जिन लोगों ने ये घर खरीदा है उन होमबॉयर्स में का एक बड़ा 40% तबका भारत से था. मीडिया रिपोर्ट ये भी बता रही है कि जिन लोगों ने दुबई में घर खरीदा है उनमें से अधिकांश दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और पंजाब से थे. बाकी संयुक्त अरब अमीरात  में रहने वाले (40%) भारतीय थे, और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले वैश्विक भारतीय (20%) थे.

कहां खरीद रहे हैं लोग घर  
रिपोर्ट बता रही है कि ज्‍यादातर भारतीय डाउनटाउन दुबई जोकि एक पर्यटन केंद्र है वहां के बुर्ज खलीफा सहित कई मॉल और गगनचुंबी इमारतों में घर खरीदना पसंद कर रहे हैं. दुबई में संचालन करने वाली एक रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म के सीईओ कहते हैं कि कई कंपनियों के वैश्विक अधिकारियों का एक तय प्रतिशत है जो दुनिया के साथ इसकी कनेक्टिविटी के कारण दुबई में संपत्तियां खरीद रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई अमीर भारतीय अपने घर वापस मेट्रो शहरों को छोड़कर महंगे किराए के अपार्टमेंट में जा रहे हैं.


किराया मिलने में बेहतर है दुबई 
मीडिया रिपोर्ट बताती है कि वहां के लोकल रीयलटर्स का कहना है कि दुबई में संपत्तियों से जो औसत किराया आता है वो मुंबई के समान 4% और 5% के बीच होता है. एक अन्य प्रमुख जो रियल स्‍टेट से जुड़े हुए हैं वो कहते हैं कि कई सफेदपोश पेशेवरों के लिए यह एक अच्‍छा सेलिंग प्‍वाइंट है.  दुबई उन लोगों के लिए सुरक्षित है जिनके पास पैसे हैं और शहर में विश्व स्तरीय सामाजिक बुनियादी ढांचा है. फिर कई अंतरराष्ट्रीय स्कूल और एक बढ़ता हुआ भारतीय समुदाय है. साथ में, ये कारक दुबई को स्थानांतरित करने के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं, विशेष रूप से उन भारतीयों के लिए जो अपने जीवन की गुणवत्ता में सुधार की तलाश में हैं. 

2022 में 2.5 गुना बढ़ गया कारोबार 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुबई में एक प्रमुख रियल एस्टेट समूह के प्रमुख बताते हैं कि इसका एक कारण है कि डमैक भारत के छोटे शहरों, खासकर पंजाब से भी खरीदारों को आकर्षित कर रहा है. 2022 में भारतीयों से हमारा कारोबार 2.5 गुना बढ़ गया, वह कहते हैं, हमने 2019 में साल भर जो बेचा वह अब हम एक महीने में बेचते हैं. उनके अनुसार, दुबई की कुल रियल्टी बिक्री का लगभग 15% से 20% भारतीय समुदाय द्वारा संचालित होती है, जो शीर्ष दो मे से एक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago