✕

होम / यूटिलिटी / भारतीय रेलवे ने शुरू किया मेरी सहेली अभियान, ऐसे होगी महिलाओं की मदद...

भारतीय रेलवे ने शुरू किया मेरी सहेली अभियान, ऐसे होगी महिलाओं की मदद...

भारतीय रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मिलकर मेरी सहेली (Meri Saheli) अभियान के तहत रेल यात्रा के दौरान महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ट्रेन में जब भी कोई महिला अकेले सफर करती है, तो महिला के साथ उसका पूरा परिवार भी चिंतित रहता है. महिला यात्री को चिंता रहती है कि सफर के दौरान कोई अनजान व्यक्ति उसे परेशान न करें और उसे कोई परेशानी हुई तो वो क्या करेगी या फिर अगर रात को स्टेशन पहुंचती है, तो घर कैसे जाएंगी? ऐसे में अकेली महिला को रेल यात्रा के दौरान पूरी सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे (Indian Railway) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मिलकर मेरी सहेली (Meri Saheli) अभियान शुरू किया है. तो चलिए जानते हैं इस अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा कैसे दी जाएगी?

इस हेल्पलाइन नंबर पर करना होगा संपर्क

देश में बढ़ रहे अपराध के चलते महिला यात्रियों की चिंता को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ‘मेरी सहेली’ थीम पर एक अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत आरपीएफ महिला यात्री को सुरक्षा देती है. इसमें आरपीएफ टीम उन महिला यात्री पर नजर बनाए रखती है, जो अकेले सफर कर रही हैं. जो महिलाएं लंबी दूरी के लिए सफर करती है, उनसे आरपीएफ संपर्क भी करती है. आरपीएफ महिला यात्री को बताती है कि किसी भी परेशानी होने पर वह हेल्पलाइन नंबर 182 संपर्क कर सकती हैं.

हर स्टेशन पर तैनत है आरपीएफ की टीम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरी सहेली योजना में आरपीएफ अकेली सफर करने वाली महिला यात्रियों की डिटेल्स कलेक्ट करते हैं. इसके बाद इन महिला यात्रियों से संपर्क किया जाता है. महिला सुरक्षा के लिए हर स्टेशन पर मेरी सहेली की टीम को तैनात किया गया है. एक टीम दूसरी टीम को महिला यात्री की जानकारी देती हैं, जिससे स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद आरपीएफ की टीम महिला यात्री से संपर्क करती है. अगर महिला यात्री को कोई परेशानी होती है तो आरपीएफ की टीम उस परेशानी को दूर करने की कोशिश करती है.

महिलाओं को घर तक पहुंचाएंगी महिला कांस्टेबल

आरपीएफ ने यह अभियान इसलिए शुरू किया है ताकि अकेली सफर करने वाली महिला खुद को सुरक्षित महसूस करें. अगर किसी महिला यात्री को घर जाने में दिक्कत होती है, तब महिला कांस्टेबल उसे घर तक भी पहुंचाएंगी. इसका मतलब है कि ट्रेन में बैठने से लेकर घर पहुंचानेतक महिलाओं को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-ये बैंक स्पेशल FD में दे रहे 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज, 30 सितंबर तक निवेश का मौका!


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago