✕

होम / यूटिलिटी / भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी खुशखबरी! अब फिर से कम पैसे होंगे खर्च

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी खुशखबरी! अब फिर से कम पैसे होंगे खर्च

रेलवे ने अपना फैसला अब वापस ले लिया है, जिसके कारण फिर से उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये में ही मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लखनऊ: फेस्टिव सीजन के दौरान भारतीय रेलवे ने यात्रियों को झटका देते हुए एक डिसीजन लिया था, जिसे अब उत्तर प्रदेश में फिर से वापस ले लिया गया है. त्योहारी सीजन में भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के दाम सीधे 5 गुना बढ़ा दिए थे और उसकी कीमत 10 रुपये से 50 रुपये कर दी थी. अब इसे फिर से 10 रुपये कर दिया गया है.

यूपी के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट हुआ सस्ता 
रेलवे ने अपना फैसला अब वापस ले लिया है, जिसके कारण फिर से उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये में ही मिलेगा. लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर जंक्शन, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव जंक्शन पर अब प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये में ही मिलेगा.

रेलवे ने इसलिए बढ़ाए थे दाम
गौरतलब है कि दिवाली और छठ पर्व के कारण स्टेशनों पर भारी भीड़ होने लगी थी, जिसके कारण ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. साथ ही रेलवे को भी स्थिति संभालने में मुश्किलें हो रही थीं. रेलवे का मानना था कि इस दौरान कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने रिश्तेदारों को ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन आते हैं, जिसके कारण भीड़ और बढ़ जाती है. इसलिए उस भीड़ को कम करने के लिए एक नियत समय के लिए इसके दाम में पांच गुना बढ़ोतरी कर दी गई थी. रेलवे का मानना था कि प्लेटफॉर्म टिकट का दाम बढ़ने के बाद गैरजरूरी लोग स्टेशन नहीं आएंगे.

अब प्लेटफॉर्म टिकट के लिए इतने रुपये देने होंगे
चूंकि अब त्योहार खत्म हो चुका है और रेलवे स्टेशनों पर स्थिति सामान्य हो चुकी है, इसलिए फिर से प्लेटफॉर्म टिकट का दाम 50 रुपये की जगह 10 रुपये कर दिया गया है. आपको बता दें कि भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई काम करती है, जिससे उन्हें सफर में दिक्कत ना हो सके. भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिवाली और छठ पूजा के दौरान देश के कई स्टेशनों से स्पेशल ट्रेन भी चलाए गए थे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कंफर्म टिकट मिल सके और वे आराम से अपने गंतव्य पर पहुंच सकें.

VIDEO : Nokia का धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में ऐसे फीचर्स; दूसरों की हो जाए छुट्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago