✕

होम / यूटिलिटी / ई-कॉमर्स पर शुरू हो गई Independence Day Sale! इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

ई-कॉमर्स पर शुरू हो गई Independence Day Sale! इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

स्वतंत्रता दिवस को लेकर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने Independence Day Sale शुरू कर दी है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्वतंत्रता दिवस को लेकर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर Independence Day Sale का आगाज हो गया है. फ्लिपकार्ट (Flipkart), अमेजन (Amazon) से लेकर शाओमी (Xiomi) ब्रैंड तक अपने प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं. मंगलवार यानी 6 अगस्त से शुरू हुई फ्लिपकार्ट की Flagship Sale और अमेजन की Great Freedom Festival Sale के तहत खरीददारों को इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सहित विभिन्न प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं, शाओमी (Xiomi) की Independence Day Sale में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी से लेकर टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में आपको कई सामान आधी से भी ज्यादा छूट पर मिलेंगे. तो आइए जानते हैं कि इस सेल में आपको कितना फायदा होने वाला है?

शाओमी के प्रोडक्ट्स पर 57 प्रतिशत तक की छूट
शाओमी की इंडिपेंडेंस डे सेल का आगाज हो गया है. इस सेल का लाभ लेने के लिए आपको एमआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसमें आप स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और बाकी गैजेट्स सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं. यहां से सामान खरीदने पर 57 प्रतिशत तक डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. ये सेल 15 अगस्त तक के लिए है. 

शाओमी के इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा डिस्काउंड
आपको शाओमी के पॉपुलर स्मार्टफोन रेडमी नोट 13 प्रो प्लस पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन को आप 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं, इसका 12GB+256GB मॉडल 29,999 रुपये और 12GB+512GB मॉडल 31,999 रुपये में मिलेगा. रेडमी 13 5जी का 6GB+128GB वर्जन 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 14,499 रुपये खर्च करने होंगे. सेल के दौरान स्मार्ट टीवी खरीदने पर 57 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है. शाओमी का स्मार्ट टीवी 55X गूगल टीवी को आप 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा 43X Pro TV को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. टैबलेट की बात करें तो रेडमी पैड प्रो 19,999 रुपये में मिल जाएगा.

फ्लिपकार्ट की सेल में 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट की फ्लैगशिप सेल 6 अगस्त से शुरू होगी और 12 अगस्त को खत्म होगी. इस सेल में पिछले दिनों लॉन्च हुए कई स्मार्टफोन की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, एक्सेसरीज आदि की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर मिलेगा. ई-कॉमर्स वेबसाइट की लैंडिंग पेज के अनुसार इस सेल में Realme, Redmi, Infinix, Vivo, Xiaomi, Motorola जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन, एक्सेसरीज आदि की खरीद पर शानदार डील ऑफर किया जाएगा. इसके अलावा Apple के iPhone 14 Plus और iPhone 15 Plus भी डिस्काउंट कीमत पर उपलब्ध होंगे. इस सेल में ग्राहक विभिन्न प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट का लाभ ले सकते हैं.  वहीं, ग्राहकों बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI आदि का लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-Indigo फ्लाइट में भी मिलेगी बिजनेस क्लास सेवा, बुकिंग शुरू, जानिए कितना होगा किराया?

अमेजन की ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 
इस सेल में कई नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन की खरीद पर अच्छी डील मिल रही है. यहां Samsung, OnePlus, Realme Narzo, iQOO जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा इन ब्रांड्स की एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा. अमेजन पर चल रहे इस सेल में स्मार्ट टीवी की खरीद पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, होम अप्लायंस की खरीद पर 55 प्रतिशत तक और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा कंपनी SBI कार्ड से कोई भी खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago