✕

होम / यूटिलिटी / मोदी सरकार फिर किसानों पर हुई मेहरबान, धान-कपास समेत 14 फसलों का बढ़ाया MSP

मोदी सरकार फिर किसानों पर हुई मेहरबान, धान-कपास समेत 14 फसलों का बढ़ाया MSP

कैबिनेट ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास समेत 14 खरीफ सीजन की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नई सरकार बनने के बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की पहली बैठक हुई. कैबिनेट ने 14 फसलों की लागत की तुलना में कम से कम 50% ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के बाद प्रेस ब्रिफिंग में ये जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैबिनेट में कुछ बेहद अहम फैसले लिए गए हैं. इनमें से एक ये कि कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के लिए MSP को मंजूरी दे दी.

क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने?

कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि आज की कैबिनेट में कुछ बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. इसमें किसानों के कल्याण के लिए लिया गया निर्णय शामिल है. खरीफ सीजन के लिए कैबिनेट ने 14 फसलों पर एमएसपी को मंजूरी दी है. धान के लिए नया एमएसपी 2,300 रुपये प्रति क्विंटल है, जो पिछले मूल्य से 117 रुपये अधिक है. कपास के लिए एमएसपी में 501 रुपये की वृद्धि की गई है.

किस फसल पर कितनी बढ़ी MSP?

•    धान का MSP 2300 रुपये प्रति क्विंटल होगा जो पिछले वर्ष की तुलना में 117 रुपये अधिक है.
•    तूर का MSP 7550 रुपये प्रति क्विंटल होगा जो पिछले वर्ष की तुलना में 550 रुपये अधिक है.
•    उरद का MSP 7400 रुपये प्रति क्विंटल होगा जो पिछले वर्ष की तुलना में 450 रुपये अधिक है.
•    मूंग का MSP 8682 रुपये प्रति क्विंटल होगा जो पिछले वर्ष की तुलना में 124 रुपये अधिक है.
•    मूंगफूली का MSP 6783 रुपये प्रति क्विंटल होगा जो पिछले वर्ष की तुलना में 406 रुपये अधिक है.
•    कपास का MSP 7121 रुपये प्रति क्विंटल होगा जो पिछले वर्ष की तुलना में 501 रुपये अधिक है.
•    ज्वार का MSP 3371 रुपये प्रति क्विंटल होगा जो पिछले वर्ष की तुलना मे 191 रुपये अधिक है.
•    बाजरा का MSP 2625 रुपये प्रति क्विंटल होगा जो पिछले वर्ष की तुलना मे 125 रुपये अधिक है.
•    मक्का का MSP 2225 रुपये प्रति क्विंटल होगा जो पिछले वर्ष की तुलना में 135 रुपये अधिक है.

इन फैसलों पर भी लगी मुहर

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गुजरात और तमिलनाडु में 1,000 मेगावाट क्षमता के ऑफशोर विंड एनर्जी ऊर्जा के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है. इस पर कुल 7,453 करोड़ रुपए का खर्च होने हैं. महाराष्ट्र के वधावन में बड़े जहाजों के लिए 76,200 करोड़ रुपए की लागत से नए बंदरगाह के विकास को मंजूरी दी गई है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के वाराणसी हवाई अड्डे के विकास के लिए 2,869.65 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूर किए गए हैं. इसमें नया टर्मिनल और हवाई पट्टी का विस्तार शामिल है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago