✕

होम / यूटिलिटी / ठप हुई इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट, रिटर्न फाइल करने में लोगों को आ रही है परेशानी

ठप हुई इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट, रिटर्न फाइल करने में लोगों को आ रही है परेशानी

रात 12 बजे से पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर जुर्माने से बचा जा सकता है. हालांकि उससे पहले ही लोगों को अपना रिटर्न फाइल करने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः 31 जुलाई को आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है. रात 12 बजे से पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर जुर्माने से बचा जा सकता है. हालांकि उससे पहले ही लोगों को अपना रिटर्न फाइल करने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रिटर्न फाइल न होने की वजह से और सर्वर के काम न करने से काफी लोग अभी अपना रिटर्न फाइल नहीं कर पाएं हैं. ऐसे में लोगों ने वित्त मंत्रालय, वित्त मंत्री और आयकर डिपार्टमेंट से रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने के लिए कह रहे हैं. 

इन सारी चीजों की नहीं आ पा रही है जानकारी

टैक्स एक्सपर्ट और सीए अतुल गर्ग ने BWHindi को बताया कि पिछले दो दिनों से AIS सिस्टम ओपन नहीं हो रहा है. कैपिटल गेन का स्टेटमेंट AIR से वेरिफाई नहीं हो पा रहा है. AIR में डिवीडेंड की इनकम पूरी तरह से नहीं आ रही है और AIR व ब्रोकर के स्टेटमेंट में शेयर्स की खरीद फरोख्त अलग-अलग दिख रही है. इसके साथ ही रिटर्न फाइल करते वक्त कोई टैक्सपेयर कुछ भूल जाता है तो फिर वो रिवाइज किया हुआ रिटर्न भी फाइल नहीं कर सकता है. 

पिन कोड और जिप कोड को अलग अलग मांगा जा रहा है

कई लोगों ने बात करते हुए बताया कि साइट पर ZIP code और pincode को अलग-अलग मांगा जा रहा है. एक ही डिटेल देने पर रिटर्न में एरर शो हो रहा है. हालांकि प्रीव्यू के वक्त रिटर्न में जिपकोड व पिनकोड एक दिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद टैक्स रिटर्न का फॉर्म आगे नहीं बढ़ रहा है. 

सरकारी विभागों ने लेट दिया टीडीएस

गर्ग ने बताया कि सरकारी विभागों ने भी टीडीएस का सर्टिफिकेट टैक्स पेयर्स को काफी लेट दिया है. ऐसे में उनकी मांग है कि सरकार टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाए ताकि लोगों को और जो सीए रिटर्न फाइल कर रहे हैं, उनको ज्यादा परेशानी न हो. 

 टैक्स प्रोफेशनल्स भी परेशान

देशभर में टैक्सेशन प्रोफेशनल और करदाता काफी परेशान हो रहे हैं. गर्ग ने बताया कि इनकम टैक्स रिटर्न निर्धारित तिथि तक जमा नहीं करवाने पर जुर्माने के अलावा टैक्स की रकम पर ब्याज का प्रावधान है. अब सभी रिटर्न आनलाइन सिस्टम द्वारा ही फाइल होती हैं. रिटर्न भरने से पहले लॉगइन करके फार्म 26 एसएस व फार्म आइएस चेक करना होता है. पोर्टल की खामी के कारण जहां रिटर्न फाइल नहीं हो रही, वहीं ये दोनों फार्म भी डाउनलोड नहीं हो रहे हैं.

VIDEO: अपनी जिद के चलते भारतीय युवक ने खुद बनाया प्लेन


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

57 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago