होम / यूटिलिटी / चुनाव से पहले किसानों को मिला तोहफा, धान की खरीद पर MSP के अलावा बोनस भी देगी ये राज्य सरकार

चुनाव से पहले किसानों को मिला तोहफा, धान की खरीद पर MSP के अलावा बोनस भी देगी ये राज्य सरकार

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड राज्य ने किसानों को धान की खरीद पर केंद्र सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अलावा बोनस देने का भी ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

झारखंड सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव के पहले राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है. दरअसल, झारखंड राज्य सरकार ने किसानों को धान पर 100 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने का फैसला किया गया. ये बोनस केंद्र सरकार राज्य में धान की जो खरीद करेगी उससे अलग दिया जाएगा. इस फैसले का फायदा राज्य के करोड़ों किसानों को होगा. तो चलिए जानते हैं किसानों को ये बोनस देने के लिए सरकार कितने रुपये खर्च करेगी?

राज्य सरकार करेगी 60 करोड़ खर्च

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हाल में राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक हुई. इसमें ये फैसला लिया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान की जो खरीद करेगी, झारखंड राज्य की सरकार उस पर 100 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस अलग से देगी. इसका सीधा मतलब ये हुआ कि राज्य के धान किसानों को उनकी फसल के एमएसपी पर 100 रुपये अतिरिक्त का रेट मिलेगा. धान किसानों को बोनस देने के लिए राज्य सरकार के खजाने से 60 करोड़ रुपये का व्यय होगा. मंत्रिमंडल की बैठक में इस राशि को मंजूर भी कर लिया गया है.

राज्य सरकार किसानों से खरीदेगी 6 लाख टन धान

जानकारी के अनुसार इस साल राज्य सरकार ने भी किसानों से धान खरीदने का फैसला किया है. राज्य सरकार इस सत्र में 6 लाख टन धान की खरीद करेगी. वहीं, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में धान की सामान्य किस्म के लिए 2,300 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए किस्म के लिए 2,320 रुपये का एमएसपी तय किया है.

इसे भी पढ़ें-एक वीडियो वायरल होने पर Air India ने यात्री को लौटाए 5.25 लाख, जानिए क्या है पूरा मामला?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

14 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

14 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

16 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

15 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

19 hours ago