✕

होम / यूटिलिटी / कैरेट से शुद्धता का क्या है रिश्ता, कौनसा सोना है सबसे खरा; जान लें सबकुछ

कैरेट से शुद्धता का क्या है रिश्ता, कौनसा सोना है सबसे खरा; जान लें सबकुछ

धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसे में इस बार रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद की जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ बाजारों में भीड़ उमड़ रही है. धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसे में इस बार रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद की जा रही है. सोना लोग कई वजह से खरीदते हैं. जैसे, पर्सनल इस्तेमाल या निवेश के लिए. वजह चाहे कोई भी हो गोल्ड में इन्वेस्ट करते समय उसकी शुद्धता सहित कई बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है. क्योंकि यदि सोना खरा नहीं होगा, तो न आपको उसे बेचने पर अच्छा भाव मिलेगा और नहीं आप उसे गिरवी रखकर लोन ले पाएंगे.

कैरेट और शुद्धता 
सोने की शुद्धता को कैरेट के हिसाब से परखा जाता है और उसके अनुसार कीमत में भी अंतर होता है. उदाहरण के तौर पर, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत में अमूमन 25% का अंतर होता है. 24 कैरेट का मतलब होता है 99.9% शुद्धता. इसी तरह, 23 कैरेट का 95.8%, 22 कैरेट का 91.6%, 21 कैरेट का 87.5%, 18 कैरेट का 75% और 17 कैरेट का मतलब होता है 70.8% शुद्धता.  

इन बातों का रखें ध्यान
गोल्ड को हमेशा ही निवेश का सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है जो स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के बजाए सोने में निवेश को तवज्जो देते हैं. ऐसे में यहां हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं, जिनका सोना खरीदते समय ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है. याद रखें कि जिस गोल्ड को आप खरीद रहे हैं वो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड हो. इसके अलावा, प्यूरिटी कोड, टेस्टिंग सेंटर मार्क, ज्वेलर का मार्क और मार्किंग की डेट भी जांच लें. 

कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और जिस दिन आप खरीदारी कर रहे हैं उस दिन उसकी कीमत कई स्रोतों, जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट आदि, से क्रॉस चेक करें. सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है, लिहाजा उसकी जानकारी रखकर उसकी अनुसार भुगतान करें. सोना खरीदते समय नकद यानी कैश पेमेंट से बचें. UPI और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट अच्छा ऑप्शन है. अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते, तो फिर डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं. खरीदारी के बाद पक्का बिल लेना न भूलें. 

ऐसे ज्वेलर्स के पास जाएं
सोना खरीदना कोई 100-200 रुपए का इन्वेस्टमेंट नहीं है, इसलिए हमेशा भरोसेमंद ज्वेलर से पास ही जाएं. इसकी दो बड़ी वजह हैं, पहली- बड़े-नामी ज्वेलर्स टैक्स जैसे वैधानिक अनिवार्यता का सही तरीके से पालन करते हैं. दूसरी- उन्हें पता होता है कि चूक या गलती के चलते उनकी ब्रैंड वैल्यू गिर सकती है. यदि आपने सोना निवेश के उद्देश्य से लिया है, तो आपको सोने की रिसेल वैल्यू के बारे में पूरी जानकारी होना चाहिए. कई ज्वेलर्स के पास बायबैक पॉलिसी भी होती है, इसके बारे में भी जानकारी हासिल कर लें. इसके अलावा, बनवाई या मेकिंग चार्ज का जरूर ध्यान रखें. मशीन से तैयार गहनों का मेकिंग चार्ज 3-25% होता है. जबकि शुद्ध सोने के सिक्कों का मेकिंग चार्ज सबसे कम होता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago