✕

होम / यूटिलिटी / ट्रेन में खो जाए सामान, तो न हो परेशान, रेलवे की ये सर्विस करेगा आपकी मदद

ट्रेन में खो जाए सामान, तो न हो परेशान, रेलवे की ये सर्विस करेगा आपकी मदद

रेलवे द्वारा शुरू की गई उसे नई सर्विस के बारे में जिसके तहत अब ट्रेन में सामान चोरी होने का झंझट बिल्कुल खत्म हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि इंडियन रेलवे की ओर से एक नई ऑनलाइन सर्विस शुरू की गई है. इस सर्विस की मदद से ट्रेन में कीमती सामान जैसे स्मार्टफोन के खोने या छूट जाने की टेंशन से छुटकार मिल जाएगा. आमतौर पर देखा जाता है कि ट्रेन में सामान छूट जाता है, तो उसे ढूढने के लिए रेल यात्रियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है. ट्रेन यात्री रेलवे स्टेशन के चक्कर लगाकर परेशान हो जाते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग खोए हुए सामान को भूलना पसंद करते हैं.  लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि रेलवे ने ऑपरेशन अमानत शुरु कर दिया है.

कैसे काम करता है 'ऑपरेशन अमानत'

भारतीय रेलवे का पश्चिम डिवीजन (Western Railway) यात्रियों के खोए हुए सामान को वापस लौटाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल चलाता है. इस पोर्टल के जरिए यात्री अपने खोए हुए सामान का पता लगा सकते हैं. ऑपरेशन अमानत के तहत अगर किसी यात्री का कोई सामान ट्रेन में छूट जाता है तो रेलवे के RPF के जवान उस सामान को कब्जे में लेकर उसकी फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं. इसके बाद आप पोर्टल पर खोए हुए सामानों को देखकर अपने सामान की पहचान कर सकते हैं. 'ऑपरेशन अमानत' के जरिए भारतीय रेलवे का पश्चिम डिवीजन (Western Railway) यात्रियों को उनका खोया हुआ सामान लौटाने की कोशिश करता है. 'ऑपरेशन अमानत' नाम के एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए यात्री केवल वेबसाइट पर जाकर खोए हुए सामान की तस्वीरों को देखकर अपने सामान की पहचान कर सकते है. 

RPF करता है खोए हुए सामान की रिकवरी

RPF खोए या चोरी हुए सामान की रिकवरी करके सबसे पहले उसकी तस्वीर लेता है. इसके बाद उस फोटो को 'ऑपरेशन अमानत' के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है. इसके बाद उस सामान रेलवे अपने पास सुरक्षित रख देता है. यात्री केवल इस पोर्टल पर विजिट करके आसानी से खोए हुए सामान में से अपनी वस्तु की पहचान कर सकते हैं. बता दें कि पश्चिम रेलवे ने खोए हुए सामान को खोजने के लिए राजकोट डिवीजन,  रतलाम डिवीजन, मुंबई सेंट्रल डिवीजन, वडोदरा डिवीजन, अहमदाबाद डिवीजन और भावनगर डिवीजन में पूरे पश्चिम डिवीजन को बांटा है.

कैसे हासिल करें खोया सामान

•    अगर आपका ट्रेन में कोई कीमती सामान खो गया है तो आप सबसे पहले Western Railway द्वारा शुरू किए गए पोर्टल https://wr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,2,753 पर क्लिक करकें.
•    आगे आपको ऑपरेशन अमानत लिखा दिखाई देगा जिसमें आपको पश्चिम रेलवे के सब डिवीजन को चुनना होगा.
•    सब डिवीजन के चुनाव के बाद आपको उस डिवीजन में खोए हुए सभी सामान की तस्वीर दिखने लगेगी. 
•    अगर आप वेबसाइट पर अपने सामान की पहचान करके उसे क्लेम कर सकते हैं. 
•    खोए हुए सामान को प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करके उसे प्राप्त कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago